एक्सप्लोरर

Pakistan Saudi Arabia Defense Agreement: कितना ताकतवर है सऊदी अरब, क्या पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत से कर सकता है मुकाबला?

Pakistan Saudi Arabia Defense Agreement: सऊदी अरब और पाकिस्तान का रक्षा गठबंधन क्या एशिया में नया शक्ति संतुलन बना रहा है? चलिए जानें कि क्या यह साझेदारी भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती साबित होगी?

Pakistan Saudi Arabia Defense Agreement: दक्षिण एशिया की राजनीति में इस समय बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में हुए रक्षा करार ने पूरे क्षेत्र की रणनीतिक तस्वीर को नया मोड़ दे दिया है. समझौते की शर्तों के मुताबिक, यदि इनमें से किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दूसरे देश पर हमला माना जाएगा. यानी अब दोनों देश एक-दूसरे की सुरक्षा की गारंटी बन गए हैं.

सऊदी अरब, जिसे अब तक केवल अपने विशाल तेल भंडार और ऊर्जा निर्यात के लिए पहचाना जाता था, अब तेजी से सैन्य ताकत में भी इजाफा कर रहा है. यही वजह है कि यह सवाल उठने लगे हैं कि विश्व रैंकिंग में इस खाड़ी देश की मिलिट्री किस स्थिति में खड़ी है और अगर सऊदी अरब पाकिस्तान के साथ मिल जाता है तो क्या दोनों मिलकर भारत का मुकाबला कर सकते हैं कि नहीं?

सऊदी अरब की ताकत

सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है और ऊर्जा संसाधनों की वजह से उसके पास अपार आर्थिक शक्ति है. 2025 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सऊदी अरब का रक्षा बजट करीब 75 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है, जो इसे दुनिया के टॉप 5 सबसे ज्यादा रक्षा खर्च करने वाले देशों में शामिल करता है.

उसके पास आधुनिक अमेरिकी हथियार, पैट्रियट और थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम, F-15 फाइटर जेट्स और यूरोफाइटर टाइफून जैसे अत्याधुनिक साधन मौजूद हैं. हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि सऊदी अरब के पास तकनीकी हथियार तो हैं लेकिन उनका संचालन और रणनीतिक उपयोग मुख्यतः विदेशी विशेषज्ञों (खासकर अमेरिका और पश्चिमी देशों) पर निर्भर करता है.

पाकिस्तान का योगदान

पाकिस्तान सैन्य रूप से परमाणु शक्ति संपन्न देश है. उसके पास लगभग 170 से 180 न्यूक्लियर वॉरहेड्स माने जाते हैं. पाकिस्तान की सेना का अनुभव लगातार सीमा पर संघर्षों, आतंकवाद विरोधी अभियानों और कश्मीर सीमा पर तनाव के कारण बढ़ा हुआ है. कई पाकिस्तानी सैनिक और रिटायर्ड जनरल सऊदी सेना में ट्रेनिंग और एडवाइजरी रोल निभा चुके हैं.

भारत की तुलना

भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और तीसरी सबसे बड़ी सेना (संख्या और क्षमता दोनों में) रखता है. भारत का सालाना रक्षा बजट 110 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. भारत के पास परमाणु हथियारों के अलावा आधुनिक मिसाइल प्रणाली (अग्नि, पृथ्वी, ब्रह्मोस), बड़ी नौसेना और स्वदेशी तकनीक पर आधारित रक्षा उत्पादन क्षमता है. साथ ही भारत के पास युद्ध का लंबा अनुभव है– 1947, 1965, 1971 और 1999 के संघर्ष इसका उदाहरण हैं.

सऊदी-पाक गठबंधन बनाम भारत

अगर सऊदी अरब और पाकिस्तान एक साथ आते हैं, तो यह गठबंधन आर्थिक ताकत (सऊदी) और सैन्य क्षमता (पाकिस्तान) को जोड़ सकता है, लेकिन भारत से सीधा मुकाबला करना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि भारत का विशाल सैन्य ढांचा और स्वदेशी तकनीकी क्षमता, मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियाँ (अमेरिका, रूस, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया आदि), समुद्री सुरक्षा में बढ़त और हिंद महासागर पर पकड़, आर्थिक स्थिरता और वैश्विक कूटनीति में मजबूत स्थिति है. 

भारत के लिए यह गठजोड़ चुनौती

सऊदी अरब और पाकिस्तान का गठजोड़ क्षेत्रीय राजनीति में भारत के लिए चुनौती बन सकता है, खासकर पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में. लेकिन सीधी सैन्य टक्कर की स्थिति में भारत की सामरिक क्षमता, वैश्विक सहयोग और आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली उसे कहीं अधिक मजबूत बनाती है.

यह भी पढ़ें: Suicide Risk Professions: इन पेशों में लोग कर लेते हैं सबसे ज्यादा सुसाइड, साइकोलॉजिस्ट के दावे ने मचाया हड़कंप

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget