एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर हुआ हमला तो क्या वो तुरंत कर सकता है परमाणु बम का इस्तेमाल? जानें क्या हैं नियम

परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने के बाद भारत ने 1999 में नो फर्स्ट यूज परमाणु नीति की घोषण की थी. इसका मतलब है कि भारत किसी भी परिस्थिति में पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा.

दुनिया में सिर्फ 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, लेकिन इनकी तबाही से सभी मुल्क घबराते हैं. जिन देशों के पास ये हथियार हैं, उनमें पाकिस्तान और उत्तर कोरिया जैसे राष्ट्र भी शामिल हैं, जो हर समय दुश्मन देशों को परमाणु हमले की धमकी देते रहते हैं. वहीं, कुछ मुल्कों ने अपने परमाणु हथियारों का प्रयोग केवल विशेष परिस्थियों में ही करने का ऐलान किया है. 
 
आंकड़ों को देखें तो दुनिया के जिन 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, उनमें अमेरिका, रूस ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उतर कोरिया और इजराइल शामिल हैं. इस समय दुनिया में 12,121 परमाणु हथियार मौजूद हैं, जिनमें 90% हिस्सा रूस और अमेरिका के पास है. हालांकि, इन सभी देशों ने परमाणु हथियारों के प्रयोग को लेकर कोई न कोई नियम बनाए हैं, जिनके तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में ही परमाणु हथियारों का प्रयोग किसी युद्ध में किया जा सकता है.  हालांकि, पाकिस्तान ने अब तक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की नीति को स्पष्ट नहीं किया है. ऐसे में सवाल यह है कि अगर पाकिस्तान पर हमला होता है तो क्या वह तुरंत इन हथियारों का प्रयोग कर सकता है? 

भारत-चीन ने अपनाई है 'नो-फर्स्ट यूज' नीति

भारत और चीन दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं. हालांकि, दोनों देशों ने परमाणु हथियारों के प्रयोग को लेकर नीति बना रखी है. परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने के बाद भारत ने 1999 में नो फर्स्ट यूज परमाणु नीति की घोषण की थी. इसका मतलब है कि भारत किसी भी परिस्थिति में पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा. भारत केवल परमाणु हमला होने की स्थिति में ही इन बमों का सहारा लेगा. ऐसी ही नीति चीन ने भी अपनाई है वह भी परमाणु हमले के जवाब में ही परमाणु शक्ति का प्रयोग करेगा. 

पाकिस्तान के पास नहीं है कोई नीति

सबसे खतरनाक बात यह है कि पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों को लेकर कोई नीति ही नहीं बनाई है. यानी पाकिस्तान किसी भी समय परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है. यह पाकिस्तानी नेताओं और वहां की सेना पर निर्भर करता है कि वह कब और किस परिस्थिति में इसका उपयोग करेगा. बता दें, ऐसी रिपोर्ट आई थी कि करगिल युद्ध के समय पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों की तैनाती की थी.    

यह भी पढ़ें: दुनिया में सिर्फ नौ देशों के पास परमाणु बम, बाकी मुल्क क्यों नहीं बना पाते?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget