एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तान से F-16 वापस ले सकता है अमेरिका? भारत के खिलाफ इस्तेमाल करके की बड़ी गलती

अमेरिका के साथ समझौते में तय हुआ था कि पाकिस्तान किसी भी हाल में F-16 फाइटर जेट का इस्तेमाल भारत के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन में नहीं करेगा. इनका इस्तेमाल केवल आतंक विरोधी अभियानों में किया जा सकेगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से बना हुआ सैन्य तनाव फिलहाल खत्म हो चुका है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के बाद भारत ने भी आक्रामक रुख अपनाया है, जिसके बाद पाकिस्तान घुटने टेकने को मजबूर हो गया है और सीजफायर का ऐलान किया गया है. हालांकि, कुछ दिन के सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है. इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने एक बार फिर पाकिस्तान के अमेरिका निर्मित F-16 फाइटर जेट्स को खदेड़ दिया. 

ऐसा पहली बार नहीं है जब इंडियन एयरफोर्स के आगे दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर जेट में से एक F-16 को मुंह की खानी पड़ी हो. भारतीय सेना ऐसा पराक्रम दो बार पहले भी कर चुकी है. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ F-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कई सवाल खड़े करता है, क्योंकि अमेरिका ने ये फाइटर जेट पाकिस्तान को इस शर्त पर दिए थे कि इनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं किया जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान ने F-16 का इस्तेमाल कर बड़ी गलती कर दी है, क्या अमेरिका इन विमानों को पाकिस्तान से वापस ले लेगा?

क्या पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ तोड़ दिया समझौता? 

F-16 को पाकिस्तानी एयरफोर्स की रीढ़ कहा जाता है. पाकिस्तानी सेना ने ये लड़ाकू विमान अमेरिका से खरीदे हैं और इस डील को लेकर दोनों देशों के बीच एक समझौता भी हुआ था. इस समझौते को 'एंड-यूज मॉनिटरिंग एग्रीमेंट' कहा जाता है. इसमें तय हुआ था कि पाकिस्तान इन फाइटर जेट्स का इस्तेमाल केवल आतंकवाद विरोधी अभियानों और इंटरनल सिक्योरिटी ऑपरेशंस में कर सकता है और किसी भी हाल में F-16 का इस्तेमाल भारत के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन में नहीं किया जाएगा. अमेरिका इन विमानों के इस्तेमाल की निगरानी करता है. हालांकि, पाकिस्तान ने बार-बार इन विमानों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया, इससे यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान इस समझौते को नहीं मानता है. 

क्या अमेरिका वापस ले सकता है F-16?

बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने F-16 विमानों क जरिए भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के मिग-21 ने इस पाकिस्तान के इस विमान को मार गिराया था, जिसके बाद भारत ने अमेरिका के सामने पाकिस्तान द्वारा F-16 के दुरुपयोग का मामला उठाया था. भारत की आपत्ति के बाद अमेरिका ने लेटर लिखकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी. अब एक बार फिर F-16 विमानों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किए जाने की बात सामने आई है. अगर यह सच साबित होती है तो अमेरिका, पाकिस्तान के कार्रवाई कर सकता है और F-16 के रखरखाव के लिए दी जाने वाली मदद रोक सकता है, इतना ही नहीं इन फाइटर जेट्स के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह प्रतिबंध भी लगा सकता है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका कैसे बना हथियारों का सौदागर, किसका गुलाम था और कैसे मिली थी इस मुल्क को आजादी?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget