एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने बनाई अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल, क्या भारत के पास भी है ऐसा कोई हथियार?

अमेरिका ने खुलासा करते हुए बताया है कि पाकिस्तान एक लंबी दूरी तक मार करने वाला मिसाइल बना रहा है, इस मिसाइल की रेंज अमेरिका तक भी है. क्या आप जानते हैं कि भारत के पास लंबी दूरी वाली मिसाइल कौन सी है.

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकी को पनाह देता है, ये बात किसी से नहीं छिपी है. लेकिन अब पाकिस्तान महाशक्ति अमेरिका के लिए भी खतरा बन रहा है. जी हां, दरअसल पाकिस्तान एक ऐसा मिसाइल बना रहा है, जो अमेरिका तक मार करने की क्षमता रखता है. जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान के 4 डिफेंस कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या भारत के पास इतनी लंबी तक हमला करने वाली कोई मिसाइल है?

अमेरिका ने किया खुलासा

पाकिस्तान अब अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों से लैस पाकिस्तान लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर रहा है। वह ऐसी मिसाइलें बनाने में लगा है, जिसमें दक्षिण एशिया के बाहर अमेरिका पर भी हमला करने की क्षमता होगी. राष्ट्रीय सुरक्षा के उप सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि पाकिस्तान की गतिविधियां उसके इरादों पर गंभीर सवाल उठाती हैं.

अमेरिका के लिए पाकिस्तान खतरा?

कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में एक भाषण के दौरान जॉन फाइनर ने कहा कि साफ तौर पर हमें पाकिस्तान की गतिविधियां अमेरिका के लिए एक उभरते हुए खतरे के रूप में ही दिखाई देती हैं, उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ी चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. विदेश विभाग की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि यह निर्णय पाकिस्तान की लंबी दूरी की मिसाइलों के विकास से होने वाले खतरे को देखते हुए लिया गया है.

पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंध

बता दें कि अमेरिका ने बीते गुरुवार को बताया कि चार संस्थाओं को कार्यकारी आदेश 13382 के तहत प्रतिबंधित किया गया है, जो विनाशकारी हथियारों और उनके वितरण के साधनों के प्रसार से जुड़े लोगों पर लागू होता है। बयान के मुताबिक पाकिस्तान की 'नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स' और उससे जुड़ी अन्य संस्थाएं जैसे अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड और रॉकसाइड एंटरप्राइज पर पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम के लिए उपकरण आपूर्ति करने का आरोप है.

दुनिया की 5 सबसे लंबी दूरी वाली मिसाइलें

बता दें कि रूस की आरएस-28 सरमत दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है. इस मिसाइल की रेंज 18,000 किलोमीटर है. इसके बाद एलजीएम-30 मिनटमैन III अमेरिका की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल है. वहीं ह्वासोंग-15 उत्तर कोरिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है. इसकी अनुमानित रेंज 13000 किलोमीटर है. इसके अलावा डीएफ-41 चीन की सबसे लंबी दूरी कर मार करने वाली मिसाइल है. इसे डोंगफेंग-41 के नाम से भी जाना जाता है. डीएफ-41 की रेंज 12,000-15,000 किलोमीटर तक मानी जाती है. वहीं अमेरिकी नौसेना की ट्राइडेंट डी5 मिसाइल की रेंज 12,000 किलोमीटर है. हालांकि भारत के पास इतनी दूरी की कोई मिसाइल नहीं है. लेकिन भारत के पास हाइपरसोनिक मिसाइल जैसे कई मिसाइल हैं और सबसे अहम बात ये है कि भारत परमाणु शक्ति वाला देश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rani Karnavati and Humayun: इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget