एक्सप्लोरर

हैप्पीनेस इंडेक्स से लेकर सुरक्षित देश तक...इन तमाम मामलों में भारत से आगे है पाकिस्तान

वैश्विक संस्थाओं द्वारा कुछ मामलों में जारी की गई अलग-अलग रैंकिंग में पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर दिखाई गई है.आइए जानते हैं कि किन मामलों में पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर है.

पाकिस्तान का नाम सुनते ही सबसे पहले आपके मन में क्या ख्याल आता है? जाहिर है आतंकवाद, असुरक्षा और गरीबी. बीते कुछ सालों में पाकिस्तान की जो हालत हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है. यहां आतंकी हमले किसी आम घटना की तरह बढ़ गए हैं और गरीबी और महंगाई का आलम यह है कि लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं है. इन सबके बावजूद पाकिस्तान कुछ मामलों में भारत से आगे है और बेहतर स्थिति में है. 

बात चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन सच है. वैश्विक संस्थाओं द्वारा कुछ मामलों में जारी की गई अलग-अलग रैंकिंग में पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर दिखाई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन से मामले हैं, जिनमें पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर है और ऐसा क्यों है? 

आबादी में बहुत बड़ा अंतर

बात शुरू करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान की आबादी में बहुत बड़ा अंतर है. पाकिस्तान की आबादी भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से कुछ ज्यादा है. वहीं, भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. ऐसे में किसी भी मामले में जारी वर्ल्ड रैंकिंग में विरोधाभास हो सकता है. दरअसल, किसी मामले में जारी रैंकिंग वहां के सैंपल साइज पर निर्भर करती है. 

हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत से आगे पाकिस्तान

बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र की ओर से हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 जारी किया गया था, जिसमें 147 देशों को जगह दी गई थी. इस लिस्ट में दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड है. हैरानी की बात यह है कि 147 देशों की लिस्ट में भारत 118वें स्थान पर है. वहीं पाकिस्तान की स्थिति हमसे बेहतर है. आतंकी हमलों, गरीबी, महंगाई के बावजूद पाकिस्तान को इस लिस्ट में भारत से 9 पायदान ऊपर रखा गया और 109वीं रैंकिंग दी गई. 

सुरक्षित देशों में भी भारत से बेहतर

पाकिस्तान में आतंकी हमले और क्राइम किसी से छिपा नहीं है. इसके बावजूद सुरक्षित देशों में पाकिस्तन की रैंकिंग भारत से बेहतर दिखाई गई है. न्यूम्बियो द्वारा जारी किए गए 2025 के ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स में भारत को 66वां स्थान दिया गया है. जबकि, पाकिस्तान हमसे एक पायदान ऊपर 65वें नंबर पर है. यानी नागरिक सुरक्षा के मामले में पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर दिखाई गई है. 

यह भी पढ़ें: ईद के मौके पर पाकिस्तान में यहां जुटती है भारी भीड़, ऐसे मनाया जाता है त्योहार

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget