एक्सप्लोरर

भारत की तरह क्या पाकिस्तान भी दुनियाभर में भेज सकता है अपना डेलिगेशन, जानिए उसकी टीम में कौन-कौन?

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद रिश्ते काफी खराब चल रहे हैं. भारत लगातार पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब कर रहा है. सरकार की तरफ से 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बनाया गया है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं. भारत ने इस आतंकी हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से ध्वस्त कर दिया था. भारत ने अपनी इस जवाबी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है, इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष भी देखे गया था, जो फिलहाल सीजफायर के बाद शांत है.

अब भारत ने पूरी दुनिया में पाकिस्तान के आतंक के चेहरे को उजागर करने के लिए 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन को चुना है. इस 59 सदस्यों वाले 7 ग्रुप में 51 सांसद और 8 राजदूत शामिल हैं, जो दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों का दौरा करेंगे और पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब करेंगे. 

पाकिस्तान ने भी बनाया अपना डेलिगेशन

भारत के डेलिगेशन के बाद खबर आ रही है कि पाकिस्तान की तरफ से भी डेलिगेशन बनाया गया है. पाकिस्तान के इस डेलिगेशन का नेतृत्व बिलावल भुट्टो करेंगे. आपको बता दें कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके हैं. पाकिस्तान का यह फैसला भारत के डेलिगेशन के अनाउंसमेंट के कुछ देर बाद ही आया है. इसकी जानकारी देते हुए भुट्टो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि 'प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से उनसे कहा गया कि वे इस डेलिगेशन का नेतृत्व करें'. भुट्टो ने आगे कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करके खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मैं इस कठिन समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए वचनबद्ध हूं. 

कौन-कौन शामिल है पाकिस्तान की प्रतिनिधिमंडल टीम में

पाकिस्तान की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, फिलहाल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान की इस प्रतिनिधिमंडल टीम में पूर्व उप विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, पूर्व रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान, पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा यह भी खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व अमेरिकी राजदूत तारीक फातिमी को रूस भेजा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भुट्टो की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल यूरोप जाएगा और हाल ही में हुए भारत और पाकिस्तान के तनाव के बारे में जानकारी देगा. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार जो कि विदेश मंत्री भी हैं उन्होंने बताया है कि इस प्रतिनिधिमंडल को कुछ महत्वपूर्ण देशों में भेजा जाएगा. डार ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान की कूटनीतिक पहुंच अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस और रूस तक विस्तारित होगी तथा हालिया शत्रुता पर इस्लामाबाद की स्थिति को उजागर किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें- यूट्यूबर बनने से पहले क्या करती थी पाकिस्तान की जासूस ज्योति मल्होत्रा, जानिए कहां तक की है पढ़ाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget