एक्सप्लोरर

गजब! ऐसी जेल जहां सुबह उठकर नौकरी पर जाते हैं कैदी, न सलाखें और न लगते हैं ताले 

भारत में आठ तरह की जेलें होती हैं. इसमें सेंट्रल जेल से लेकर उप जेल तक शामिल हैं. सेंट्रल जेल वे जेले होती हैं, जहां खूंखार अपराधिकयों को रखा जाता है. इसके अलावा ओपन जेलें भी होती हैं.

भारत की जेलों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं. जैसे- जेल में 24 घंटे में दो दिन होते हैं, उम्रकैद की सजा बस 14 साल की होती है. इसके अलावा भी जेल की दुनिया के बारे में लोगों को काफी रुचि रहती है. मसलन, वहां कैदी कैसे रहते हैं? उनसे क्या-क्या काम करवाया जाता है? जेल में खूंखार अपराधियों की सेल कैसी होती है? वीवीआईपी कैदियों को कहां रखा जाता है? जेल में रहकर कैदी कैसे कमाते हैं? ऐसे तमाम सवाल लोगों के दिलोदिमाग में घूमा करते हैं. 

हालांकि, हम यहां भारत की एक ऐसी जेल के बारे में बात करेंगे, जहां किसी तरह की सलाखे नहीं होती, यहां तक कि इस जेल में कैदियों की सेल में ताले भी नहीं लगाए जाते और न बेड़ियां पहनाई जाती हैं. आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसी भी कोई जेल होती होगी? हालांकि, यह सच है...

आठ तरह की होती हैं जेलें

भारत में आठ तरह की जेलें होती हैं. इसमें सेंट्रल जेल से लेकर उप जेल तक शामिल हैं. सेंट्रल जेल वे जेले होती हैं, जहां 2 साल से अधिक सजा पाए दोषियों या फिर खूंखार अपराधियों को रखा जाता है. इन जेलों में काफी सुरक्षा व्यवस्था होती है. मध्य प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा 11 सेंट्रल जेले हैं. वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब में 9-9 सेंट्रल जेले हैं. इसके अलावा जिला स्तर पर ड्रिस्ट्रक्ट जेल होती हैं. वहीं, सब डिवीजन स्तर पर सब जेलें होती हैं. 

इन जेलों में मिलती है विशेष सुविधा

भारतीय जेलों की कैटेगरी में से एक जेल होती है ओपन जेल. यह ऐसे कैदियों के लिए होती है, जो व्यवहार में अच्छे होते हैं और जेल के नियमों में खरा उतरते हैं. इन जेलों में कैदियों को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं. यहां तक कि ओपन जेल में रखे जाने वाले कैदी सुबह उठकर काम पर भी जा सकते हैं और रात होते ही सब वापस जेल में लौट आते है.  इन जेलों में सलाखें नहीं होतीं और ताले भी नहीं डाले जाते. यहां सुरक्षा व्यवस्था भी कम होती है. भारत में इस तरह की जेलों की शुरुआत अंग्रेजों के काल में हुई थी. देश की पहली ओपन जेल 1905 में मुंबई में खोली गई थी. अगर सेंट्रल जेलों में भी किसी कैदी का व्यवहार अच्छा होता है तो उसे भी ओपन जेल में ट्रांसफर किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: 14 से 20 साल में कैसे रिहा हो जाते हैं उम्रकैद की सजा पाए कैदी, फिर इसे क्यों कहते हैं आजीवन कारावास?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget