एक्सप्लोरर

किसी में 6 टायर होते हैं तो किसी में 14... ट्रक में कितने टायर लगाने हैं, यह कैसे पता चलता है?

Truck Tyre Fact: दरअसल, ट्रक में कितने टायर या एक्सल लगाने हैं इसका निर्धारण इस आधार पर होता है कि उस ट्रक को कितना लोड उठाने के लिए बनाया गया है. आइए श्रेणीवार समझते हैं.

Number of Tyres in Truck: सड़कों पर आपने किसी भी तरह का सामान ले जाते हुए ट्रकों को देखा है. आपने अगर इनमें लगे टायरों पर गौर की होगी तो पाया होगा कि बहुत से ट्रकों में 6 टायर होते हैं तो कुछ में 10 तो किसी में 14. इसी तरह आपने अलग अलग टायरों की संख्या वाले ट्रक देखे होंगे. क्या कभी आपने यह सोचा है कि ट्रक में कितने टायर होंगे इस बात का निर्धारण कैसे होता है? दरअसल, ट्रक में कितने टायर होंगे इसका निर्धारण इस बात पर होता है कि ट्रक कितना वजन उठाने के लिए डिजाइन किया गया है. ट्रकों उनके लोड उठाने की क्षमता के आधार पर निम्न श्रेणियों में विभाजित कर सकते हैं:

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (Small Commercial Vehicle)
इस श्रेणी में छोटी व्यावसायिक गाड़ियां होतीं हैं जो करीब 3.5 टन के अंदर वजन उठाती हैं. उदाहरण के तौर पर महिंद्रा के पिकअप ट्रक, टाटा ऐस और अशोक लेलैंड का दोस्त आदि गाड़ियां इसमें आती हैं. इनमें वैसे तो 4 टायर होते हैं लेकिन एक स्पेयर टायर यानी स्टेपनी को मिला कर कुल 5 टायर होते हैं. इसके पहियों का साइज 13″ (13 इंच) से लेकर 15″ (15 इंच) तक होता है.

लाइट कमर्शियल व्हीकल (Light Commercial Vehicle)
इस श्रेणी के ट्रक 4 या 5 टन से लेकर 11 टन तक का वजन उठा सकते हैं. भारत में ऐसे ट्रक टाटा, अशोक लेलैंड, आयशर, महिंद्रा कंपनियां बनाती हैं. इनमें 6 टायर जमीन पर होते हैं लेकिन एक स्पेयर टायर यानी स्टेपनी को मिला कर कुल 7 टायर होते हैं. इन ट्रकों में 16″ से 17″ साइज तक के पहिए होते हैं.

मीडियम कमर्शियल व्हीकल (Medium Commercial Vehicle)
वैसे तो इस श्रेणी के ट्रकों में भी 6 टायर जमीन पर और एक स्पेयर टायर सहित कुल 7 ही टायर होते हैं, लेकिन ये ट्रक 11 या 12 टन से लेकर 16 टन तक का वजन उठा सकते हैं. टाटा, अशोक लेलैंड, आयशर, महिंद्रा जैसी कंपनियां भारत में इन ट्रकों को बनाने का काम करती हैं. इन ट्रकों के पहिए का साइज 20″ होता है.

हेवी कमर्शियल व्हीकल (Heavy Commercial Vehicle)
16 टन से अधिक वजन उठाने वाले ट्रकों को हैवी कमर्शियल व्हीकल की श्रेणी में रखा जा सकता है. भारत में इन ट्रकों को टाटा, अशोक लेलैंड, आयशर, महिंद्रा, डेमलर आदि कंपनियां बनाती हैं. वैसे तो इन ट्रकों में भी 20″ साइज के ही टायर होते हैं, लेकिन मीडियम ड्यूटी ट्रक के टायरों से इनकी चौड़ाई थोड़ी ज्यादा होती है. अब इस श्रेणी में जैसे जैसे वजन बढ़ता है, वैसे-वैसे टायरों और एक्सल की संख्या भी बढ़ती जाती है. जैसे 25 टन में 11 टायर लगे होंगे, जिनमें से 10 जमीन पर चलते हैं और एक स्पेयर टायर होता है. 31 टन के लिए 13 टायर (12 गाड़ी में लगे होते हैं और एक स्पेयर) 37 टन में 15 टायर (14 गाड़ी में लगे होंगे और एक स्पेयर) लगे होते हैं.

यह भी पढ़ें -

कंडोम तो काफी बार सुना होगा, अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बना 'USB कंडोम', वैसे बड़े काम का है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vikram 1 Launch: स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?
Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget