एक्सप्लोरर

चंद्रयान-मंगलयान के बाद अब समुद्रयान की बारी, जानें क्या हासिल करना चाहता है भारत

भारत अपने मेड इन इंडिया मुहिम के तहत जल्द ही समुद्रयान मिशन की शुरूआत करेगा. भारतीय वैज्ञानिक चंद्रयान-मंगलयान के बाद अब समुद्र की गहराई में मौजूद खनिज तत्वों की जांच करके नया कीर्तिमान हासिल करेंगे.

भारत अपने विकसित भारत लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार नए लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है. भारत के वैज्ञानिक चंद्रयान-मंगलयान के बाद अब समुद्रयान की तैयारी में जुटे हुए हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर समुद्रयान मिशन क्या है, जिसके जरिए वैज्ञानिक समुद्र के अंदर छिपे रहस्यों को जानने का प्रयास करेंगे. 

समुद्रयान 

अब सवाल ये है कि आखिर समुद्रयान मिशन क्या है. जानकारी के मुताबिक समुद्रयान प्रोजेक्ट पूरी तरह से स्वदेशी है. यह एक सबमर्सिबल है, जिसका नाम मत्स्य 6000 (Matsya 6000) रखा गया है. इसे बनाने के लिए टाइटेनियम एलॉय का का इस्तेमाल किया गया है. इसका व्यास 2.1 मीटर है. यह 12 घंटे के लिए तीन इंसानों को 6000 मीटर की समुद्री गहराई में लेकर जाएगा. वहीं इसमें 96 घंटे की इमरजेंसी इंड्यूरेंस है. जानकारी के मुताबिक इस मिशन की लॉन्चिंग 2026 में होगी. बता दें कि इस मिशन के सफल होने के साथ ही भारत अमेरिका, रूस, फ्रांस,जापान और चीन जैसे देशों के ‘इलीट क्लब’ में शामिल हो जाएगा. इन देशों के पास ऐसी गतिविधियों के लिए विशिष्ट तकनीक और वाहन उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें:कंगना की 'इमरजेंसी' पर लटकी तलवार, जानें कौन लेता है फिल्म पर बैन लगाने का फैसला

क्या है मत्स्य 6000?

बता दें कि मत्स्य 6000 एक स्वदेशी रूप से विकसित सबमर्सिबल है, जिसे गहरे समुन्द्र में भेजने के लिए तैयार किया गया है. जो गहरे समुन्द्र में जाकर वहां के स्रोतों और जैव-विविधता का अध्ययन करेगा. इतना ही नहीं ये गहरे समुन्द्र में कोबाल्ट, निकल और मैंगनीज जैसी धातुओं की खोज करने में मदद करेगा. इस सबमर्सिबल का विकास लगभग दो वर्षो में किया गया है. इसको वर्ष 2024 की शुरुआत में टेस्टिंग के लिए चेन्नई तट से बंगाल की खाड़ी में छोड़ा जाएगा. वहीं यह गहरे समुद्र में 6 किलोमीटर की गहराई तक जाने के लिए तैयार किया गया है. 

ये भी पढ़ें:लिफ्ट के अंदर आप भी देखते होंगे शीशा, क्या आप जानते हैं शीशा लगने के पीछे का कारण

भारत के सफल मिशन

गौरतलब है कि भारत लगातार विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत ने हाल ही में स्पेस के क्षेत्र में दो बड़ी कामयाबी हासिल की थी. जहां भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर कीर्तिमान रचा था. वहीं सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य L1 मिशन लांच किया था.  

ये भी पढ़ें: क्या होता है बीफ टैलो? जिसका तिरुपति बालाजी के प्रसाद में हो रहा था इस्तेमाल       

समुद्र की गहराई में रिसर्च

बता दें कि समुद्र की गहराई बहुत सारे खनिज तत्व पाए जाते हैं. लेकिन आम इंसान वहां तक पहुंच नहीं पाता है. भारत के इस समुद्रयान मिशन का उद्देश्य गहरे समुद्र में खोज और दुर्लभ खनिजों के खनन के लिए पनडुब्बी के जरिए इंसानों को भेजना है. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 4100 करोड़ रुपए हैं. यह समुद्र के अंदर गैस हाइड्रेट्स, पॉलिमैटेलिक मैन्गनीज नॉड्यूल, हाइड्रो-थर्मलसल्फाइड और कोबाल्ट क्र्स्ट जैसे संसाधनों को खोजने के लिए भेजा जाएगा. ये चीजें 1000 से 5500 मीटर के गहराई में पाई जाती हैं. 

ये भी पढ़ें: शादी के बाद एक हफ्ते तक कपड़े नहीं पहनती है दुल्हन, दूल्हे के लिए भी होते हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं था NTA तब कैसे होती थी NEET की परीक्षा, कितना सुरक्षित था क्वेश्चन पेपर?
जब नहीं था NTA तब कैसे होती थी NEET की परीक्षा, कितना सुरक्षित था क्वेश्चन पेपर?
अमेरिका और इजरायल का क्या इतिहास है, क्या दोनों देश हमेशा से दोस्त थे?
अमेरिका और इजरायल का क्या इतिहास है, क्या दोनों देश हमेशा से दोस्त थे?
Dk Shivakumar Oath Ceremony: डिप्टी सीएम से CM बनते ही कितनी बढ़ी डीके शिवकुमार की सैलरी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई?
डिप्टी सीएम से CM बनते ही कितनी बढ़ी डीके शिवकुमार की सैलरी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई?
RBI के पास 880.52 मीट्रिक टन सोना, जिसमें सिर्फ 77% ही भारत की तिजोरियों में, बाकी कहां रखा?
RBI के पास 880.52 मीट्रिक टन सोना, जिसमें सिर्फ 77% ही भारत की तिजोरियों में, बाकी कहां रखा?

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
Embed widget