एक्सप्लोरर

धरती से चांद, मंगल पर जाना हुआ पुराना... अब एस्टेरॉयड पर जाएंगे इंसान! नासा ने बना लिया प्लान

फ्रंटियर्स इन एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस जर्नल में प्रकाशित एक लेख में यह लिखा गया था कि भविष्य में नासा जैसी स्पेस एजेंसियां प्लान कर रही हैं कि एस्टेरॉयड पर इंसानी बस्तियां बसाई जाएं.

अब तक आपने सुना होगा कि दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल ग्रह और चांद पर पहुंचन के लिए तमाम तरह के प्रयोग कर रहे हैं और उनमें सफल भी हो रहे हैं. हालांकि, अब ये सब पुराना हो गया है. वैज्ञानिक अब इंसानों को एस्टेरॉयड पर बसाने की बात कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं नासा का क्या है प्लान और कैसे भविष्य में ये कामयाब होगा.

क्या है नासा का प्लान?

इंसान हमेशा से एस्टेरॉयड की खबर सुन कर उनसे डरते रहे हैं. उन्हें लगता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकरा गया तो तबाही मच जाएगी. हालांकि, नासा जैसी स्पेस एजेंसियां अब एस्टेरॉयड के दिशा और वेग को नियंत्रित करने पर काम कर रही हैं. वहीं कुछ एस्टेरॉयड जो बहुत विशाल हैं उन पर इंसानों की बस्तियां बसाने की भी बात की जा रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 1970 के दशक से ही ये प्लान तैयार कर लिया था कि कैसे एस्टेरॉयड पर इंसानी बस्तियां बसाई जाएं.

स्पेस में रेडिएशन से कौन बचाएगा?

फ्रंटियर्स इन एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस जर्नल में प्रकाशित एक लेख में यह परिकल्पना की गई थी और लिखा गया था कि भविष्य में नासा जैसी स्पेस एजेंसियां प्लान कर रही हैं कि एस्टेरॉयड पर इंसानी बस्तियां बसाई जाएं. हालांकि, इसके लिए बेहद उन्नत तकनीक चाहिए जिस पर काम हो रहा है. लेकिन इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर एस्टेरॉयड पर जो इंसानी बस्तियां बसाई जाएंगी उन्हें रेडिएशन से कौन बचाएगा. इसके हल के लिए वैज्ञानिकों ने तीन सौ मीटर के एक एस्टेरॉयड पर रिसर्च किया और शोध के दौरान पाया कि कार्बन नैनोफाइबर के जरिए इन बस्तियों को और इंसानों को रेडिएशन और कॉस्मिक वेव से बचाया जा सकता है. तो ये बात कही जा सकती है कि वो दिन दूर नहीं जब इंसान अंतरिक्ष में तैरते उल्कापिंडों पर अपना घर बना कर रहेंगे.

ये भी पढ़ें: चांद पर भी है ट्रैफिक जाम! वहां सिर्फ चंद्रयान-3 अकेला नहीं है, इतने लगे लैंडिंग की लाइन में... ये रही डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम उम्र में किस देश की लड़कियां मां बन जाती हैं, देखें फर्टिलिटी रेट
सबसे कम उम्र में किस देश की लड़कियां मां बन जाती हैं, देखें फर्टिलिटी रेट
ट्रेन में साइकिल और स्कूटर कैसे ले जा सकते हैं, कैसे होती है बुकिंग?
ट्रेन में साइकिल और स्कूटर कैसे ले जा सकते हैं, कैसे होती है बुकिंग?
ममता या बागी गुट, किसे वापस मिलेगा TMC का असली नाम और निशान? जानें नियम
ममता या बागी गुट, किसे वापस मिलेगा TMC का असली नाम और निशान? जानें नियम
यूपी में IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कितने दिन में छोड़ना होगा बंगला
यूपी में IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कितने दिन में छोड़ना होगा बंगला

वीडियोज

Middle East Conflict: Iran-Houthis पर America बड़ा हमला होने वाला है! | Donald Trump | Tehran
Romana Isar Khan: 'मां' पर मजाक..टूटी सियासी मर्यादा? | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Indore
Ukraine Attack on Russia: यूक्रेन ने दागे ताबड़तोड़ ड्रोन, मची भारी तबाही | Putin | Breaking News
Salman Khan ने Trollers को दिया जवाब, T-Shirt उतारी और Katrina Kaif के Body-Shaming पर की बात
Sunny Kaushal और Isabelle Kaif की Turkey Photos से फिर उठीं Dating Rumours, क्या है कनेक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इटली के स्कूलों में बुर्का पर लगेगी रोक! मेलोनी बोलीं - 'हर क्लास में...'
इटली के स्कूलों में बुर्का पर लगेगी रोक! मेलोनी बोलीं - 'हर क्लास में...'
संजय राउत का सतीश सालियान पर बड़ा दावा, बोले- 'हमें सब पता है कि...'
संजय राउत का सतीश सालियान पर बड़ा दावा, बोले- 'हमें सब पता है कि...'
'मायसा' का दमदार टीजर रिलीज, दिखा रश्मिका मंदाना का अनदेखा अवतार
'मायसा' का दमदार टीजर रिलीज, दिखा रश्मिका मंदाना का अनदेखा अवतार
इस दिन होगा IND vs PAK मैच! फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?
इस दिन होगा IND vs PAK मैच! फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?
'मुझे दुख है...', टाटा ट्रस्ट के वकील नियुक्त होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का रिएक्शन
'मुझे दुख है...', टाटा ट्रस्ट के वकील नियुक्त होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का रिएक्शन
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
जंगल में अचानक बंद पड़ जाए EV कार तो क्या करें, ऐसे मिलेगी राहत
जंगल में अचानक बंद पड़ जाए EV कार तो क्या करें, ऐसे मिलेगी राहत
किसानों को मालामाल बना सकता है कैक्टस, इससे कितनी कमाई?
किसानों को मालामाल बना सकता है कैक्टस, इससे कितनी कमाई?
Embed widget