एक्सप्लोरर

चांद पर भी है ट्रैफिक जाम! वहां सिर्फ चंद्रयान-3 अकेला नहीं है, इतने लगे लैंडिंग की लाइन में... ये रही डिटेल

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 जल्द ही चांद की जमीन पर उतरने वाला है. लेकिन, क्या आप जानते हैं दूसरे देशों के भी कितने मिशन लाइन में हैं...

अगला हफ्ता भारतीय साइंस जगत के लिए बेहद खास होने वाला है. दरअसल, भारत का अहम अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 चांद की जमीन पर उतरने वाला है. बताया जा रहा है चंद्रयान 21-23 अगस्त के बीच चांद की जमीन पर लैंड करेगा और इतिहास के पन्नों में अपना स्वर्णिम नाम शामिल करेगा. ये भारत के लिए इकलौता अहम मिशन है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरह के मिशन से वहां 'ट्रैफिक जाम' जैसे हालात हैं. हुआ क्या है कि जिस तरह भारत ने अपना मिशन भेजा है, वैसे ही कई देशों ने भेजा है और चांद की ऑर्बिट में दूसरे देशों के भी कई मिशन हैं, जो जल्द ही चांद की धरती पर लैंड करने जा रहे हैं.

ऐसे में जानते हैं कि चंद्रयान के अलावा अभी लाइन में कितने मिशन हैं, जो जल्द ही चांद पर लैंड करने का रहे हैं. इसके बाद आप समझ पाएंगे कि अब अंतरिक्ष में भी किस तरह भीड़ रहने लगी है और अंतरिक्ष का माहौल कैसा है? 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, चांद की ऑर्बिट में अभी 6 एक्टिव मिशन हैं और कई अन्य प्रोजेक्ट्स लाइन पर है. चंद्रयान के अलावा जो मिशन हैं, उनकी बात करें तो अभी चांद की ऑर्बिट में नासा का लुनर रीकॉनिसन्स ऑर्बिटर (Nasa's Lunar Reconnaissance Orbiter, LRO), नासा के ARTEMIS के तहत दो और मिशन, कोरिया पाथफाइंडर लूनर ऑर्बिटर (Korea Pathfinder Lunar Orbiter) और नासा का कैस्टोन शामिल है. चंद्रयान के अलावा ये मिशन अभी चांद की ऑर्बिट में हैं. 

बता दें कि नासा के लुनर रीकॉनिसन्स ऑर्बिटर को 2009 में लॉन्च किया गया था और उसके जरिए चांद के सरफेस का मैप पता करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा ARTEMIS के P1 और P2 मिशन जून 2022 से लूनर ऑर्बिट में हैं. इसके साथ ही नासा का कैपस्टोन NRH ऑर्बिट में है. 

इसके साथ ही अब जल्द ही रूस का लूना 25 मिशन लॉन्च हो गया है, जो 16 अगस्त को चांद की ऑर्बिट में प्रवेश कर सकता है. इसके जरिए चांद के साउथ पोल को एक्सप्लोर किया जाएगा और ये भी चंद्रयान के कुछ समय बाद ही चांद पर लैंड करेगा. मून मिशन की बढ़ती संख्या के साथ चांद वैज्ञानिक खोज का केंद्र बनता जा रहा है. हालांकि, ज्यादा मिशन से आपसी टकराव से बचने जैसी चुनौतियां भी बढ़ती जा रही है. 

ये भी पढ़ें- जब एक ही दिन मिली आजादी तो अलग-अलग दिन स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget