एक्सप्लोरर

OBC, SC या ST, किस कैटेगरी से ज्यादा आते हैं IAS, IPS और IFS? सरकार ने दिया जवाब

संसद में सरकार से IAS, IPS और IFS की संख्या को लेकर सवाल किया गया था. सरकार से पूछा गया था कि SC, ST और OBC से अब तक कितने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हैं.

देश में इन दिनों आईएएस अधिकारियों को लेकर खूब चर्चा हो रही है. ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर मामले ने यूपीएससी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, पूजा पर आरोप है कि यूपीएससी में चयनित होने के लिए उन्होंने जानकारी छिपाकर  OBC नॉन-क्रीमीलेयर लेयर कोटे और विकलांगता सर्टिफिकेट का सहारा लिया.

खैर, आज हम पूजा खेडकर पर नहीं बल्कि साल 2018 से 2022 तक यूपीएससी द्वारा चयनित हुए ओबीसी, एससी और एसटी, आईएएस, आईपीएस और आईएएफएस अधिकारियों की संख्या के बारे में जानेंगे. दरअसल, सरकार ने संसद में इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में इनकी संख्या पब्लिक की है.

सरकार ने क्या कहा

संसद में सरकार से IAS, IPS और IFS की संख्या को लेकर सवाल किया गया था. सरकार से पूछा गया था कि SC, ST और OBC से अब तक कितने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हैं. मोदी सरकार में मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) में भर्ती, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से नियमों के अनुसार की जाती है.

मौजूदा निर्देशों के अनुसार, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस की भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 15%, 7.5% और 27% की दर से आरक्षण मिला हुआ है.

पिछले पांच वर्षों में कितनी भर्ती हुई

संसद में दिए जवाब में मोदी सरकार में मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने बताया कि साल 2018 में OBC से 54 IAS, 40 IPS और 40 IFS अधिकारियों का चयन हुआ. जबकि, इसी साल SC कोटे से 29 IAS, 23 IPS और 16 IFS  भर्ती हुए. वहीं ST कोटे की बात करें तो साल 2018 में एसटी कोटे से 14 आईएएस, 9 आईपीएस और 8 आईएफएस अधिकारियों का चयन हुआ.

2019 की बात करें तो OBC कोटे से 61 IAS, 42 IPS और 33 IFS अधिकारियों का चयन हुआ. एससी कोटे से 28 आईएएस, 24 आईपीएस और 13 आईएफएस अधिकारियों का चयन हुआ. वहीं एसटी कोटे से 14 आईएएस, 9 आईपीएस और 7 आईएफएस अधिकारियों की भर्ती हुई. 2020 में OBC से 61 IAS, 41 IPS और 31 IFS अधिकारियों की भर्ती हुई. एससी कोटे की बात करें तो इस कोटे से 25 IAS, 23 IPS और 13 IFS अधिकारियों का चयन हुआ. एसटी कोटे से 13 IAS, 10 IPS और 6 IFS अधिकारियों का चयन हुआ.

2021 और 2022 की बात करें तो साल 2021 में OBC से 54 IAS, 57 IPS और 34 IFS चुने गए थे. वहीं साल 2022 में ओबीसी कैटगरी से 58 IAS, 49 IPS और 40 IFS अधिकारियों का चयन हुआ था. एससी कोटे से साल 2021 में 30 IAS, 28 IPS और 13 IFS अधिकारियों का चयन हुआ था. वहीं 2022 में 28 आईएएस, 25 आईपीएस और 16 आईएफएस अधिकारियों का चयन हुआ था. एसटी कोटे की बात करें तो साल 2021 में एसटी कोटे से 13 आईएएस, 14 आईपीएस और 7 आईएफएस अधिकारियों का चयन हुआ था. 2022 की बात करें तो एसटी कोटे से 14 IAS, 20 IPS और 8 IFS अधिकारियों का चयन हुआ था.

ये भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, गंदी तस्वीरें और वीडियो देखते हो? जानिए क्या है फ्रॉड करने का ये नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget