एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: ये था नेपाल का सबसे बड़ा प्लेन हादसा, इस वजह से हो गई थी सैकड़ों लोगों की मौत

नेपाल में आज सुबह राजधानी काठमांडू में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेपाल इतिहास में सबसे बड़ा प्लेन हादसा कब और कैसे हुआ था.

नेपाल में एक बार फिर से बड़ा प्लेन हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू में विमान क्रैश हुआ है. ये विमान सूर्या एयरलाइंस का था, जिसमें 19 लोग सवार थे. अभी तक इस हादसे में 5 लोगों के मरने की सूचना मिली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले नेपाल में सबसे बड़ा प्लेन हादसा कब हुआ था? आज हम आपको बताएंगे कि नेपाल में सबसे बड़ा प्लेन हादसा कैसे हुआ था और उसमें कितने लोगों की मौत हुई थी. 

नेपाल विमान क्रैश

  नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को एक विमान क्रैश हो गया. सूर्या एयरलाइंस (सौर्य एयरलाइंस) के इस विमान में 19 लोग सवार थे. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पांच लोगों के मरने की सूचना मिली है. काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यह विमान हादसे का शिकार हुआ था और इसमें भयंकर आग लग गई थी. 

नेपाल का सबसे बड़ा विमान हादसा

गौरतलब है कि नेपाल के पोखरा में साल 2023 के 15 जनवरी को यति एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार हुआ था. इस हादसे में करीब 72 लोगों की जान गई थी. इसे अभी तक नेपाल का सबसे बड़ा विमान हादसा माना जाता है. इस विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे. मरने वालों में भारतीय नागरिकों समेत विदेशी नागरिक भी शामिल थे. 

कैसे हुआ था हादसा

नेपाल के इस सबसे बड़े विमान हादसा के बाद जांच कमेटी का गठन हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस का विमान एटीआर-72 नेपाल के पर्यटक शहर पोखरा में उतरने से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में दो शिशु, चालक दल के चार सदस्य और 15 विदेशी नागरिकों सहित 72 लोग सवार थे. इस हादसे के दौरान विमान में सवार सभी लोग मारे गए थे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पायलटों द्वारा गलती से बिजली काट दी गई थी, जिससे विमान की वायु गति में रूकावट सामने आई थी. जिसके कारण यति एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार हुआ था. 

नेपाल इतिहास का सबसे बड़ा हादसा

बता दें कि पिछले साल पोखरा में हुआ यति विमान हादसा अभी तक के इतिहास का सबसे बड़ा विमान हादसा है, जिसमें 72 लोगों की मौत हुई है. नेपाल में इससे बड़ा हादसा कभी नहीं हुआ था. इस विमान हादसे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से दोबारा काठमांडू में हुए विमान हादसा ने नेपाल विमान सेवा की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की शादी से ज्यादा प्री-वेडिंग में थी लोगों को दिलचस्पी, ये हैं सोशल मीडिया के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम लोगों तक कब तक पहुंचेगा Satellite Internet, कितना सस्ता होगा डेटा प्लान?
आम लोगों तक कब तक पहुंचेगा Satellite Internet, कितना सस्ता होगा डेटा प्लान?
ITR Penalty Rules: ITR फाइलिंग में दी गलत जानकारी, कितनी हो सकती है सजा?
ITR फाइलिंग में दी गलत जानकारी, कितनी हो सकती है सजा?
आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget