एक्सप्लोरर

Nearest Black Hole: धरती के सबसे पास का ब्लैक होल खोजा गया! सूर्य से है 10 गुना ज्यादा भारी

Black Hole: धरती के सबसे पास खोजे गए पिछले ब्लैक होल से यह लगभग तीन गुना ज्यादा पास है. रिसर्चर्स ने जिस ब्लैक होल को धरती के सबसे पास देखा है, वह सूर्य से लगभग 10 गुना ज्यादा भारी है. 

Earth's Nearest Black Hole: ब्लैक होल स्पेस की वो जगह है जहांं फिजिक्स के सारे नियम बेअसर हो जाते हैं. ब्लैक होल में बेहद शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल होता है, जिसके खिंचाव से कोई भी नहीं बच सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रकाश भी इसमें प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं निकल पाता है. ब्लैक होल अपने आसपास की सभी वस्तुओं को निगल जाता है. हालांकि, फिलहाल कोई भी ब्लैक होल हमारी धरती के इतना पास नहीं है कि हमें कोई खतरा हो! लेकिन फिर भी एक सवाल तो है यह भी बनता है कि सबसे पास वाला ब्लैक होल धरती के आखिर कितने पास है? खगोल वैज्ञानिकों ने इसका जवाब खोज निकाला है. उन्होंने पृथ्वी के सबसे करीब के ब्लैक होल को खोज निकाला है. 

कहां मिला है यह ब्लैक होल? 

रिसर्च जर्नल नोटिसेस ऑफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी में वैज्ञानिकों की इस स्टडी के नतीजे प्रकाशित हुए हैं. धरती के सबसे करीब मिला ब्लैक होल हमसे 1600 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्तिथ ओफियूशस तारामंडल में है. यह धरती के सबसे पास खोजे गए पिछले ब्लैक होल से लगभग तीन गुना अधिक पास है. माना जाता है कि ब्लैकहोल अंतरिक्ष का सबसे खतरनाक पिंड होता है, लेकिन वैज्ञानिकों को मिलने वाला यह ब्लैक होल तारकीय श्रेणी का है. इसकी खोज के साथ ही खगोलविद और वैज्ञानिक इस चरम पिंड के विकास को समझने की कोशिश कर रहे हैं. 

सूर्य और धरती के बीच जितनी दूरी 

खगोल वैज्ञानिकों ने इंटरनेशनल जेमिनी के द्विज टेलीस्कोप में से ही एक टेलिस्कोप, हवाई के जेमिनी नॉर्थ टेलीस्कोप का उपयोग किया है. उन्होंने इस ब्लैक होल के साथी पिण्ड की गतिविधियों का भी अवलोकन किया, यह पिंड सूर्य की ही तरह तारा था और ब्लैक होल का चक्कर लगाता है. इन दोनों के बीच की दूरी लगभग धरती और सूर्य के बीच की दूरी के बराबर है. 

सूर्य से 10 गुना अधिक भारी 

रिसर्चर्स ने जिस ब्लैक होल को धरती के सबसे पास देखा है, वह सूर्य से लगभग 10 गुना ज्यादा भारी है. खगोलविदों की इस खोज की खास बात है कि यह ब्लैक होल, मिल्की वे का सबसे पहला सुसुप्त तारकीयभार वाला ब्लैक होल है. खगोलविद कहते हैं कि हमारी मिल्की वे में इस तरह के करीब दस करोड़ ब्लैक होल होंगे.                        

यह भी पढ़ें 

CNG क्या होती है? क्यों मानी जाती है पेट्रोल और डीजल से बेहतर ईंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Hydrogen: क्या है ग्रीन हाइड्रोजन, भारत में कहां-कहां हो रहा इस्‍तेमाल?
क्या है ग्रीन हाइड्रोजन, भारत में कहां-कहां हो रहा इस्‍तेमाल?
Murasu Cyclone: 7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
Cyclone Risk in India: भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
Shakuntala Devi Birthday: बिना कैलकुलेटर बड़े से बड़ा गुणा कैसे करती थीं शकुंतला देवी, कितना तेज था उनका दिमाग?
बिना कैलकुलेटर बड़े से बड़ा गुणा कैसे करती थीं शकुंतला देवी, कितना तेज था उनका दिमाग?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget