एक्सप्लोरर

​National Espresso Day- लग्जरी कार से भी ज्यादा महंगी है ये Espresso कॉफी मशीन, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

आज ​National Espresso Day सेलिब्रेट किया जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कॉफी शॉप पर मौजूद लग्जरी कॉफी मशीनों की कीमत क्या होती है.

राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस (Public Coffee Day) हर साल 23 नवम्बर को मनाया जाता है. यह दिन उन लोगों के लिए खास है जो एस्प्रेसो के दीवाने हैं और इसके स्वाद पसंद करते हैं. एस्प्रेसो कॉफी का एक खास महत्व है, खासकर उन लोगों के लिए जो कॉफी का स्वाद न केवल पिएं, बल्कि उसे एक अनुभव के रूप में जीते हैं. एस्प्रेसो का इतिहास काफी लंबा है और यह आज के समय में दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एस्प्रेसो बनाने के लिए एक मशीन भी मौजूद है, जिसकी कीमत एक लग्जरी कार से भी कहीं ज्यादा हो सकती है?

एस्प्रेसो बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कॉफी मशीनें, खासतौर पर उन ज्यादा लग्जरी मशीनों की कीमतें इतनी होती हैं कि शायद इनकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएं. इनमें से कुछ मशीनें लाखों रुपये की कीमत तक पहुंच सकती हैं. इन मशीनों को बनाने वाली कंपनियां एस्प्रेसो के शौकिनों के लिए ऐसी अद्भुत मशीनें पेश करती हैं जो कॉफी बनाने के तरीके को एक कला में बदल देती हैं.

कब हुआ था एक्सप्रेसो मशीन विकास

एस्प्रेसो की शुरुआत इटली से हुई थी और इसकी मशीन का पहला आविष्कार 1901 में किया गया था. एस्प्रेसो मशीन का उद्देश्य कॉफी को तेजी से और उच्च दबाव पर बनाना था, ताकि स्वाद से भरपूर कॉफी तैयार किया जा सके. समय के साथ, एस्प्रेसो मशीनों को बनाने में काफी बदलाव आए और आज के दिन, बाजार में ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं जो केवल एक कप एस्प्रेसो नहीं, बल्कि बेहतरीन कॉफी बनाती हैं.

लग्जरी कारों से भी ज्यादा है इन एक्सप्रेसो मशीनों की कीमत

जब हम एस्प्रेसो मशीनों की बात करते हैं, तो सबसे महंगी और बेहतरीन मशीनों की बात की जाती है. कुछ ऐसी मशीनें हैं जो बहुत महंगी होती हैं और इनके दाम लाखों में होते हैं. इनमें से कुछ को लक्जरी एस्प्रेसो मशीन कहा जाता है, जो अपनी डिजाइन और बेहतरीन कॉफी बनाने के लिए जानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: किसी पुलिसवाले से पिस्तौल छीनने पर क्या मिलती है सजा? इस धारा में दर्ज होता है मुकदमा

La Marzocco Strada EP - 25 लाख रुपये तक

La Marzocco द्वारा निर्मित Strada EP एस्प्रेसो मशीन को एक पेशेवर कॉफी बनाने वालों के लिए तैयार किया गया है. इसकी कीमत 25 लाख तक हो सकती है. ये मशीन बेहतरीन कॉफी बनाने के लिए जानी जाती है. खासतौर पर कैफे और रेस्तरां में इसका इस्तेमाल होता है.

Slayer Coffee - 15 लाख रुपये तक

Slayer Coffee एक और नामी एस्प्रेसो मशीन है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये तक हो सकती है. इस मशीन का डिजाइन बहुत ही सुंदर और हाई-एंड होता है. Slayer Coffee मशीनों में खासतौर पर एक pressure profiling तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जो कॉफी के स्वाद को मैंटेन करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: काउंटिंग से पहले किसके हाथों में होती है स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी? जान लीजिए क्या होता है पूरा प्रोसेस

Victoria Arduino Dark Falcon - 10 लाख रुपये तक

Victoria Arduino Dark Falcon एस्प्रेसो मशीन को अच्छी गुणवत्ता और बनावट के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है. यह मशीन उन पेशेवरों के लिए डिजाइन की गई है जो हर कप कॉफी में परफेक्ट एस्प्रेसो चाहते हैं.

Kees van der Westen Speedster - 12 लाख रुपये तक

Kees van der Westen Speedster एस्प्रेसो मशीन की कीमत 12 लाख रुपये तक हो सकती है. यह एक प्रीमियम एस्प्रेसो मशीन है. यह मशीन उन ग्राहकों के लिए बनाई जाती है जो एस्प्रेसो के परफेक्ट शॉट चाहते हैं. इस मशीन का डिजाइन काफी सुंदर और खास होता है, जिससे यह किसी भी कैफे में जान ला देती है, इसके अलावा, इस मशीन को हाथ से बनाया जाता है, जिससे इसकी गुणवत्ता और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: दस या बाहर महीने नहीं बल्कि सालों तक प्रेग्नेंट रहते हैं ये जानवर, जानकर नहीं होगा यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget