एक्सप्लोरर

आसमान में कुछ गड़बड़... नासा ने कराए ब्रह्मांड के गजब दर्शन, जान लें क्या है रेड स्पाइडर नेबुला?

सोशल मीडिया पर नासा द्वारा शेयर की गईं रेड स्पाइडर नेबुला की तस्वीरें खासा वायरल हो रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर ये इतना खास क्यों है.

नासा ने हाल ही में रेड स्पाइडर नेबुला की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने दुनिया भर के खगोलविदों और अंतरिक्ष प्रेमियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यह नेबुला अपनी अनोखी संरचना और रंगों के कारण खास है. ऐसे में चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर ये रेड स्पाइडर नेबुला इतना खास क्यों है और जानते है कि आखिर इसमें दिलचस्प क्या है.

क्या है रेड स्पाइडर नेबुला क्या है?

रेड स्पाइडर नेबुला एक ग्रहीय नेबुला है, जो एक मरते हुए तारे के बाहरी परत से निकलने वाली गैस और धूल से बना होता है. ये नेबुला धरती से लगभग 3,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है. इसका नाम इसकी अनोखी आकृति के कारण रखा गया है, जो एक विशाल मकड़ी के जाले जैसा दिखता है. इसे औपचारिक रूप से NGC 6537 के रूप में जाना जाता है, ये धनु राशि में स्थित है. यह विशेष नेबुला दिलचस्प है क्योंकि ऐसा लगता है कि इसमें साथी तारे या चुंबकीय क्षेत्रों के प्रभाव से बनी दो-पालिदार चीजें बनी हुई हैं.

इसमें पालियों का पैटर्न S-आकार का है तथा उनकी बाहरी सतहें सपाट न होकर खुरदरी और लहरदार हैं. नासा ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “ग्रहीय नेबुला की इस तस्वीर में गर्म गैस की नारंगी लहरें, एक ब्लैक विडो मकड़ी के घुमावदार पैरों जैसी दिखती हैं, जो एक गुलाबी चमकते हुए कोर को घेरती हैं. इसके बीच में प्रकाश के सफ़ेद बिंदु दिखाई दे रहे हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NASA (@nasa)

नासा ने क्या किया खुलासा?

रेड स्पाइडर नेबुला के बारे में अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि नेबुला सबसे गर्म सितारों में से एक का घर है और इसपर दबाव इसके चारों ओर गैस को चलाता है. ये 100 बिलियन किमी ऊंची शॉकवेव बनाता है. ये तरंगें इस तस्वीर में मकड़ी के पैरों जैसी चाप की तरह दिखती हैं, जबकि बीच में तारा एक ब्लैक विडो मकड़ी के चंगुल जैसा दिखता है.

यह भी पढ़ें: चीन में लोग अपने पालतू जानवरों के नाम कर देते हैं करोड़ों की संपत्ति, क्या भारत में ऐसा कर पाना मुमकिन है?

तस्वीरें क्यों हैं इतनी खास?

नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई इन तस्वीरों में रेड स्पाइडर नेबुला का बहुत ही साफ दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों से खगोलविदों को नेबुला की संरचना और रचना के बारे में ज्यादा जानकारी पाने में मदद मिल रही है. नेबुला के अलग-अलग रंग हमें इसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं. उदाहरण के लिए, लाल रंग हाइड्रोजन गैस की उपस्थिति को दर्शाता है, जबकि नीला रंग ऑक्सीजन गैस की उपस्थिति को दर्शाता है. इन रंगों की तेजी और वितरण से वैज्ञानिक नेबुला के तापमान, घनत्व और रासायनिक संरचना के बारे में अनुमान लगा सकते हैं.

रेड स्पाइडर नेबुला की अनोखी संरचना खगोलविदों के लिए एक पहेली है. इसकी जटिल और साफ संरचना में धूल और गैस के तंतु, धनुषाकार संरचनाएं और गोले शामिल हैं. ये संरचनाएं तारे के मरने के दौरान हुए विस्फोट और गैसों के फैलाव के कारण बनी हैं.

तस्वीरें से क्या जानकारी मिल रही है?

इन तस्वीरों से खगोलविदों को तारों के जीवन चक्र के बारे में ज्याजा जानकारी मिल रही है. वो ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि तारे कैसे मरते हैं और उनके मरने के बाद क्या होता है. इसके अलावा ये तस्वीरें हमें ब्रह्मांड की सुंदरता और विविधता के बारे में भी बताती हैं. खगोलविद इन तस्वीरों का उपयोग करके ब्रह्मांड में होने वाली कई तरह की प्रक्रियाओं, जैसे कि तारों का निर्माण और विकास, सुपरनोवा विस्फोट और ब्लैक होल के निर्माण को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें रेड स्पाइडर नेबुला का व्यास लगभग 0.5 प्रकाश वर्ष है. नेबुला के केंद्र में स्थित तारे का तापमान लगभग 100,000 डिग्री सेल्सियस है. खगोलविदों का अनुमान है कि ये नेबुला लगभग 10,000 साल पुराना है. नासा द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 6 लाख से ज्यादा बार डबल टैप किया गया है.

यह भी पढ़ें: इस वाली बीयर में मिला होता है कई इंसानों का पेशाब, खरीदने से पहले नाम जरूर जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget