एक्सप्लोरर

दुनिया के किस शहर में तबाही मचाएगा अंतरिक्ष से आ रहा सिटी किलर एस्टेरॉयड? वैज्ञानिकों ने बता दी सटीक जगह

एस्टेरॉयड 2024 YR4 के पृथ्वी पर टकराने की संभावना 2032 में है. पृथ्वी पर टकराने के बाद करीब आठ मेगाटन टीएनटी के बराबर विस्फोट हो सकता है, जो हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम के आकार से 500 गुना अधिक है.

City Killer Asteroid: अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे एक और एस्टेरॉयड ने वैज्ञानिकों की टेंशन बढ़ा दी है. इस एस्टेरॉयड को 'सिटी किलर' कहा जा रहा है, यानी भविष्य में अगर यह पृथ्वी से टकराता है, तो कम से कम एक शहर को पूरी तरह तबाह कर देगा. नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 करीब 46,800 प्रति घंटे की गति के साथ आगे बढ़ रहा है. 

अब नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर उन सटीक जगहों का पता लगा लिया है, जहां यह एस्टेरॉयड टकरा सकता है. आइए जानते हैं कि सिटी किलर एस्टेरॉयड 2024 YR4 पृथ्वी पर कहां टकरा सकता है. इससे कहां तबाही मचेगी. पृथ्वी से इसकी टक्कर की कितनी संभावना है. 

भारत समेत इन जगहों पर तबाही

नासा के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2024 YR4 के पृथ्वी पर टकराने की संभावना 2032 में है. अगर यह टक्कर वास्तव में होती है तो कई शहर तबाह हो सकते हैं. नासा के कैटालिना स्काई सर्वे प्रोजेक्ट के इंजीनियर डेविड रैंकिन ने एस्टेरॉयड के प्रक्षेप पथ के अनुसार रिस्क कॉरीडोर तैयार किया है. उनके मुताबिक, यह उत्तरी दक्षिण अमेरिका से प्रशांत महासागर होते हुए उप-सहारा अफ्रीका और एशिया तक फैली एक संकीर्ण पट्टी में कहीं गिरना चाहिए।

नासा के रिक्स कॉरीडोर में कई देश 

नासा ने एस्टेरॉयड 2024 YR4 को लेकर जो रिस्क कॉरीडोर तैयार किया है, उसमें भारत भी शामिल है. इस कॉरीडेार के अनुसार, जिस जगह पर इस एस्टेरॉयड के गिरने की संभावना सबसे ज्यादा है उसमें भारत का चेन्नई, चीन का हैनान आईलैंड समेत एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र शामिल है, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान, नाइजीरिया, वेनेजुएला, कोलंबिया और इक्वाडोर सहित देश शामिल हैं. नासा का अनुमान है कि 22 दिसंबर, 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है. इसकी संभावना 2.1 प्रतिशत है।

हिरोशिमा से ज्यादा होगी तबाही

नासा के अनुसार, इस एस्टेरॉयड का आकार करीब 330 फीट है. अगर यह पृथ्वी पर टकराता है तो विनाशकारी तबाही हो सकती है. पृथ्वी पर टकराने के बाद करीब आठ मेगाटन टीएनटी के बराबर विस्फोट हो सकता है, जो हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम के आकार से 500 गुना अधिक है. ऐसे में इसका तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में कैसे तैरता रहता है 400 टन का स्पेस स्टेशन, यह धरती पर क्यों नहीं गिरता? क्या है इसका साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget