एक्सप्लोरर

मिल गया पृथ्वी जैसा एक और ग्रह... नासा तलाश रहा है जीवन की संभावना

नासा ने इससे पहले भी तीन ऐसे ग्रह खोजे हैं जो पृथ्वी जैसे दिखाई देते हैं. इन ग्रहों में पहला था TOI 700b, इसके बाद दूसरा TOI 700c और तीसरा TOI 700d

पृथ्वी पर जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है और क्लाइमेट चेंज हो रहा है, दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां समेत कई वैज्ञानिकों ने नए घर की तलाश शुरू कर दी है. नए घर यानी एक ऐसे ग्रह की तलाश जो पृथ्वी जैसा हो और जहां जीवन संभव हो. इसी तलाश में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक नई खोज करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है. नासा ने एक ऐसा ग्रह खोजा है जो दिखने में बिलकुल पृथ्वी जैसा है. नासा के मुताबिक, यह ग्रह पृथ्वी से करीब 100 प्रकाश वर्ष दूर है और सौर मंडल में घूम रहा है. नासा ने इसे TOI 700e नाम दिया है.

कितना बड़ा है ये ग्रह

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 5 फ़ीसदी छोटा है. यह ग्रह दिखने में एक चट्टान जैसा है. नासा का मानना है कि अगर इस ग्रह पर जांच की जाए तो इसकी संभावना है कि यहां पानी मिल जाए. जाहिर सी बात है अगर किसी ग्रह पर पानी मिल जाए तो वहां जीवन की संभावना बढ़ जाती है. इस ग्रह के लक्षणों के आधार पर जो टीम इस रिसर्च का नेतृत्व कर रही है उसके अनुसार अब तक के तमाम रिसर्च और जानकारियों से इस बात की संभावना है कि ये ग्रह पृथ्वी वासियों के रहने योग्य हो सकता है.

इससे पहले भी खोजे जा चुके हैं पृथ्वी जैसे ग्रह

नासा ने इससे पहले भी तीन ऐसे ग्रह खोजे हैं जो पृथ्वी जैसे दिखाई देते हैं. इन ग्रहों में पहला था TOI 700b, इसके बाद दूसरा TOI 700c और तीसरा TOI 700d. यही वजह है कि नए मिले चौथे ग्रह का नाम TOI 700e रखा गया है. इन सभी ग्रहों में TOI 700d को छोड़ दिया जाए तो सभी का आकार पृथ्वी से छोटा है. हालांकि, TOI 700d पृथ्वी से 2.5 गुना ज्यादा बड़ा है.

नासा ने शुरू किया है अभियान

नासा ने नया ग्रह और उन पर जीवन की तलाश को लेकर 18 अप्रैल 2018 को ट्रांजिस्टिंग एक्सप्लानेट सर्वे सेटेलाइट को लॉन्च कर एक अभियान छेड़ दिया है. इस अभियान के जरिए नासा अंतरिक्ष में नए ग्रह ढूंढ रहा है और उन पर जीवन की संभावना को तलाश रहा है. नासा की मानें तो इस अभियान के चलते उसने सौरमंडल में कई ग्रह खोजे हैं.

ये भी पढ़ें: इस देश में 12 नहीं 13 महीने का होता है एक साल, 2015 में जी रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget