एक्सप्लोरर

भारत में यहां है ये अनोखा कुंड, ताली बजाते ही इसका पानी ऊपर उठता है! कभी देखा है आपने?

Mysterious Pool: इस कुंड से लोगों की आस्था जुड़ी है. वो मानते हैं कि इसमें नहाने मात्र से सभी मन्नतें पूरी होती हैं. इसलिए दूर-दूर से लोग यहां स्‍नान करने आते हैं.

Dalahi Kunda: दुनिया में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिनका पता नहीं चल पाया है. उन रहस्यों का पता लगाने में वैज्ञानिक भी नाकाम रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमय कुंड के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ सकते हैं. भगवान की बनाई इस दुनिया में हजारों राज छिपे हैं. ऐसा ही एक राज इस कुंड में भी है. इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि इसके सामने ताली बजाने पर पानी खुद-ब-खुद ऊपर उठने लगता है. सिर्फ इतना ही नहीं, कुंड से जुड़ी कई और ऐसी बातें हैं, जिन्हे जानने के बाद आप हैरत में पड़ सकते हैं.

वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए यह गुत्थी

झारखंड के बोकारो शहर से 27 किमी दूर एक कुंड है. इस कुंड का नाम 'दलाही कुंड' है. वैज्ञानिकों ने भी कई बार ताली बजने पर कुंड के पानी के ऊपर उठने की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस चमत्‍कार के कारण लोग दूर-दूर से इस कुंड को देखने भी आते हैं. दलाही कुंड भारत के मशहूर कुंडों में से एक है. हर साल यहां मकर संक्रांति पर बहुत बड़े मेले का आयोजन होता है. यह कुंड देवता दलाही गोसाई का पूजा स्‍थल है.

मौसम के अनुरूप बदलता है पानी का तापमान

दलाही कुंड की एक खास बात यह भी है कि इसका पानी मौसम के विपरीत बदलता रहता है. यानी गर्मी के मौसम में कुंड का पानी ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है. मान्यता है कि कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं. इस बारे में भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इसके पानी से चर्म रोग दूर हो जाता है तो इसका अर्थ है कि इसमें सल्फर और हीलियम गैस है.

कहां से आता है ये पानी

अब तक इस कुंड पर कई रिसर्च हुई, लेकिन अभी तक. इस्बात का पता नहीं चल पाया है कि कुंड का पानी आखिर आता कहां से है और कहां जाता है. कुछ रिसर्चर्स के मुताबिक, इसका पानी जमुई नाम के एक नाले से होता हुआ गरगा नदी में जाता है. इस कुंड से लोगों की आस्था जुड़ी है. वो मानते हैं कि इसमें नहाने मात्र से सभी मन्नतें पूरी होती हैं. इसलिए दूर-दूर से लोग यहां स्‍नान करने आते हैं. इसका पानी साफ और औषधीय गुणों से भरपूर है.

ताली बजाने पर पानी क्यों उठता है ऊपर

कुंड में पानी बहुत नीचे होता है. ज्‍यादा नीचे होने की वजह से जब ताली बजाई जाती है तो ध्‍वनि की तरंगे उत्‍पन्‍न होती हैं. इन तरंगों के कारण होने वाले कंपन से पानी ऊपर की ओर उठता है. दलाही कुंड के आसपास अब कंक्रीट की दीवारें बना दी गई हैं. 

यह भी पढ़ें - जिस ट्रेन से आप सफर करते हैं उसे बनाने में कितना खर्च आता है? एक कोच कितने रुपये का होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
Embed widget