एक्सप्लोरर

क्रैश हुए या एलियन ले गए... वो हवाई जहाज जो उड़े ज़रूर, लेकिन लैंड नहीं हुए

इस हवाई जहाज की कहानी सबसे ज्यादा रोमांचक है. क्योंकि ये प्लेन गायब होने के 30 साल बाद फिर से दिखा था, लेकिन फिर गायब हुआ और आज तक नहीं मिला.

हवा में गायब हुए कई हवाई जहाजों की कहानी आपने सुनी होगी. लेकिन हम जिन हवाई जहाजों की बात कर रहे हैं, उनकी मिस्ट्री अभी तक सॉल्व नहीं हुई. इन हवाई जहाजों के गायब होने को कोई एलियन से जोड़ता है तो कोई समुद्र में क्रैश हुआ बताता है. हालांकि, इन दोनों ही दावों की पुष्टि आज तक साबित नहीं हो पाई. चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर वो हवाई जहाज कौन से थे जो हवा में तो उड़े लेकिन जमीन पर कभी लैंड नहीं हुए.

फ्लाइट 19 का गायब होना

5 दिसंबर 1945 को दोपहर को करीब 2:10 पर फ्लोरिडा के अपने बेस से 14 पायलटों को लेकर एक रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट आसमान की ओर उड़ान भरता है. लेकिन उड़ान के कुछ ही देर बाद उसका बेस स्टेशन से संपर्क टूट जाता है. बेस स्टेशन पर मौजूद लोगों को लगता है कि ये एक टेक्निकल ग्लिच होगा जो जल्दी ही ठीक हो जाएगा. लेकिन जब फ्लाइट को उड़े काफी समय बीत जाता है और उनसे कोई कॉन्टेक्ट नहीं होता तो लोग पैनिक करने लगते हैं. इसके लिए खोजी विमान भेजे जाते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता. ये विमान कहां गायब हो गया ये आज तक नहीं पता चला. कुछ लोग इसे एलियन वाली थ्योरी से जोड़ते हैं तो वहीं कुछ लोग कहते हैं कि ये जहाज बरमूडा ट्रायंगल में फंस कर क्रैश हो गया.

BSAA स्टार टाइगर हुआ लापता

30 जनवरी 1948 को BSAA स्टार टाइगर हवाई जहाज सैंटा मारिया से अज़ोरेस के लिए 6 क्रू मेंबर और 27 पैसेंजर को लेकर उड़ान भरता है. उड़ान भरते वक्त जहाज में बैठे लोग अपने सफर को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये उनका आखिरी सफर होगा. सैंटा मारिया से उड़ान भरन के बाद जब ये हवाई जहाज बरमूडा ट्रायंगल के पास पहुंचा तो सुबह के करीब 3.50 पर उसका सिग्नल मिलना बंद हो गया. कंट्रोल रूम ने उससे कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. ये जहाज बीच हवा से कहां गायब हो गया किसी को पता नहीं चला.

फ्लाइट 914 की कहानी

इस हवाई जहाज की कहानी सबसे ज्यादा रोमांचक है. क्योंकि ये गायब होने के 30 साल बाद फिर से दिखा था, लेकिन फिर गायब हुआ और आज तक नहीं मिला. दरअसल, फ्लाइट 914 के बारे में कहा जाता है कि इसने 2 जुलाई 1955 को अमेरिका के न्यूयॉर्क से मायामी के लिए उड़ान भरी. लेकिन ये कभी मायामी पहुंचा ही नहीं. यानी ये जहाज हवा में ही गायब हो गया. इस जहाज में कुल 57 यात्री सवार थे. अमेरिकी सेना ने इस जहाज को बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही. हालांकि, हैरानी की बात ये है कि गायब होने के 30 साल बाद, 1985 में ये फ्लाइट एक दिन अचानक से वेनेजुएला के काराकास एयरपोर्ट पर लैंड होती है.

लैंड करने के बाद पायलट वहां मौजूद स्टाफ से पूछता है कि ये कौन सा साल है और ग्राउंड स्टाफ बताता है कि ये 1985 है. ये सुनते ही पायलट के चेहरे का रंग उड़ जाता है. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते हवाई जहाज हवा में उड़ा जाता है और कुछ दूर जाने के बाद गायब हो जाता है. इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि वेनेजुएला के काराकास एयरपोर्ट पर मौजूद कंट्रोल रूम को इस जहाज के लैंडिंग की कोई जानकारी नहीं थी. ये जहाज अचानक से रडार पर आया और लैंड हो गया था.

ये भी पढ़ें: पेगासस जैसे स्पाईवेयर कैसे आप पर रखते हैं हर पल नजर, जिससे आईफोन जैसी सिक्योर डिवाइस बनाने वाली कंपनी भी परेशान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवाई किराए पर किसका है पूरा कंट्रोल, सरकार नहीं तो कौन है इसका बॉस?
हवाई किराए पर किसका है पूरा कंट्रोल, सरकार नहीं तो कौन है इसका बॉस?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget