एक्सप्लोरर

Mouth Taping for Sleep: क्या है खर्राटों से छुटकारा दिलाने वाली ये अजीबो-गरीब माउथ टेपिंग टेक्निक? जानिए इसके फायदे

Mouth Taping for Sleep: माउथ टेपिंग सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये ट्रेंड मुंह पर टेप लगाने से संबंधित है. जिसमें मुंह पर टेप लगाकर सोते समय मुंह की जगह नाक से ही सांस लेना होता है.

Mouth Taping for Sleep: एक अच्छी और आराम भरी नींद कौन नही चाहता. अच्छी नींद सोने के लिए लोग क्या नहीं करते, कई लोग तो इसके लिए दवाएं तक लेते हैं. आजकल नींद न आने की समस्या लोगों को बहुत ज्यादा हो रही है. ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर अच्छी नींद लेने के लिए एक माउथ टेपिंग की तकनीक ट्रेंड करती नजर आ रही है. Tiktok पर वायरल हो रही इस तकनीक का इस्तेमाल कई लोग अच्छी नींद के लिए कर रहे हैं. इसमें मुंह को टेप से बंद करके नाक से सांस ली जाती है. क्या है यह तकनीक? कैसे मुंह पर एक टेप लगाएं? इसके नुकसान क्या हैं? क्या अच्छी नींद आने में ये कारगर है? मुंह से सांस लेने और नाक से सांस लेने के क्या फायदे और नुकसान होते हैं? आज इन्ही सवालों के जवाब जानेंगे  

क्या मुंह पर टेप लगाकर सोने का ट्रेंड

दरअसल, कुछ लोग सोते समय खर्राटें लेते हैं. जिनकी आवाज से वे खुद तो परेशान रहते ही हैं साथ ही उनके आसपास सो रहे लोग भी खर्राटों की आवाज से ठीक से सो नहीं पाते. लोगों को खर्राटे और आवाज की वजह से रात को ठीक से नींद नहीं आ पाती, इसलिए लोग मुंह बंद करके सोना ज्यादा पसंद करते हैं. माउथ टेपिंग सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये ट्रेंड मुंह पर टेप लगाने से संबंधित है. इसमें मुंह पर टेप लगाकर सोते समय मुंह की जगह नाक से ही सांस लेना होता है. अब सवाल ये उठते हैं कि इसके क्या फायदे हैं? ये तरीका कितना कारगर है? साथ ही माउथ टेपिंग से कुछ नुकसान तो नही है? आइए जानते हैं

माउथ टेपिंग क्या फायदे (Benefits of Mouth Taping)

अगर आप रात में खर्राटे लेते हैं तो मुंह पर टेप लगाकर सो जाएं, ये सुनने में ही अजीब सा लग रहा है, लेकिन इस ट्रेंड के कुछ फायदे भी हैं जैसे जिन चीजों से एलर्जी हो सकती है माउथ टेपिंग के कारण वे शरीर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं, शरीर का ताप व रक्तचाप अच्छी तरह से नियंत्रित होता है, सोते समय टेप लगी होने के कारण मुंह बंद रहता है तो मुंह से बदबू और खर्राटे नहीं आते. 

माउथ टेपिंग के क्या नुकसान (Mouth Taping Side Effects)

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन पर सिर्फ मेडिकल ग्रेड टेप का ही इस्तेमाल करना चाहिए. कोई दूसरा टेप इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है. जैसे- जो टेप आप मुंह पर लगा रहे हैं उससे मुंह के आसपास एलर्जी हो सकती है, जब टेप निकालते समय दर्द हो सकता है, खासतौर से उन लोगों को जिनके मुंह के आसपास ज़्यादा बाल होते हैं, कई लोगों को रात में सोते समय माउथ टेपिंग के कारण एंग्जायटी हो सकती है, जिससे नींद डिस्टर्ब होती है.

कितनी कारगर है माउथ टेपिंग तकनीक?

सिंधिया पेना ओर्बिया के मुताबिक, एक स्टडी में पता चला है कि माउथ टेपिंग अपनाने के बाद 30 पेशेंट्स ने कम खर्राटे लिए, लेकिन अस्थमा के 36 पेशेंट्स पर की गई एक स्टडी में माउथ टेप का इस्तेमाल करने के बाद उनकी सिचुएशन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले. 2022 में ही की गई एक स्टडी से पता चला है कि 10 पेशेंट्स ने मुंह पर टेप लगने के बाद भी मुंह से सांस लेने की कोशिश जारी रखी और इस वजह से उनके मुंह में छाले भी हो गए.

इसे भी पढ़ें -

World Record: ये आदमी है या ऐलियन? रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में इस आदमी ने कर डाली अपनी ऐसी हालत

World Record: ये आदमी खींच लेता है 6.25 इंच तक खाल, मिलिए दुनिया में सबसे लचीली स्किन वाले शख्स से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget