एक्सप्लोरर

भारत में सबसे महंगी चाय कितने रुपये की मिलती है? जानिए एक कप की कीमत...

Most Expensive Tea In India: आपने कई बार सुना होगा कि किसी होटल में 1000 रुपये की चाय मिलती है तो किसी होटल में दो रुपये की चाय मिलती है. तो आज जानते हैं कि भारत में महंगी चाय कहां मिलती है...

भारत में चाय ऐसी चीज है, जो सड़क किनारे एक थड़ी या टपरी पर भी मिल जाती है तो महंगे से महंगे होटल में चाय की डिमांड रहती है. चाय के शौकीन लोग एक कप चाय के लिए 10 रुपये से लेकर हजारों रुपये खर्च करने में सोचते नहीं है. भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां काफी ज्यादा कीमत में एक कप चाय मिलती है. अक्सर सुनने को मिलता है कि कई होटल में एक कप की कीमत 1000 रुपये से भी ज्यादा है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर भारत में सबसे महंगी चाय कहां मिलती है और महंगी चाय बिकने का क्या कारण है?

क्यों इतनी महंगी मिलती है चाय?

सबसे पहले तो आपको बताते हैं कि आखिर जहां महंगी चाय मिलती है, उसमें ऐसा क्या होता है कि उसके इतने पैसे लिए जाते हैं. दरअसल, एक कप चाय के 1000 से भी ज्यादा रुपये वसूलने के दो कारण होते हैं. एक तो चाय की क्वालिटी और एक चाय कहां मिल रही है. कई बार चाय की क्वालिटी की वजह से इसके ज्यादा दाम देने पड़ते हैं और कई बार ऐसा होता है कि कोई लग्जरी होटल की वजह से चाय की रेट बढ़ जाती है. दरअसल, लग्जरी होटल में हर चीज की रेट काफी ज्यादा होती है और इस वजह से ही चाय की रेट भी काफी बढ़ जाती है. यहां आपको शानदार टेबल कुर्सी पर महंगे कप में चाय दी जाती है, इस वजह से इसकी रेट ज्यादा होती है. 

लेकिन, जो चाय क्वालिटी की वजह से महंगी होती है, उसका ऐसा नहीं है कि वो चाय खास तरह से बनाई जाती है. लेकिन, ये चाय इसलिए महंगी होती है, क्योंकि इसमें कुछ अलग रेयर चाय का इस्तेमाल किया जाता है, जो सूखी चाय ही काफी मंहगी होती है. इसलिए इस चाय की रेट काफी ज्यादा हो जाती है. 

क्वालिटी के हिसाब से कहां मिलती है महंगी चाय?

अगर क्वालिटी के हिसाब से देखें तो कोलकाता के मुकुंदापुर में एक चाय वाले हैं, जो अलग अलग तरह की चाय रहती हैं. उनकी दुकान पर 1000 से ज्यादा कीमत वाली चाय भी मिलती है, इस ज्यादा कीमत की वजह है Bo-Lei चाय. यह खास तरह की चाय होती है और अगर बाजार में खरीदने जाए तो यह चाय 3 लाख रुपये किलो के हिसाब से बिकती है. बता दें कि इसके अलावा भी भारत में कई प्रीमियम चाय बिकती हैं और इन चाय की रेट भी काफी ज्यादा है. यहां कई तरह की चाय मिलती है, जो अलग-अलग रेट पर उपलब्ध है. ऐसे में इस खास क्वालिटी की चाय 1000 रुपये से ज्यादा की होती है. इस वजह से यहां चाय काफी महंगी मिलती है. 

लग्जरी के हिसाब से कहां है महंगी चाय?

भारत में कई ऐसे होटल हैं, जहां काफी महंगी चाय मिलती है. ऐसे में हम आपको भारत के सबसे महंगे होटल के बारे में बताते हैं कि वहां चाय की रेट कितनी है. इससे आप समझ पाएंगे कि लोग एक कप चाय के लिए कितने रुपये खर्च करते हैं. दरअसल, भारत के सबसे महंगे होटल में जयपुर के रामबाग पैलेस का नाम आता है. यहां चाय की रेट की बात करें तो यहां भी चाय की अलग- अलग है. दरअसल, रामबाग पैलेस में Verandah Cafe, सुवर्णा महल जैसे कई रेस्टोरेंट हैं, जहां अलग अलग रेट हैं. 

लेकिन, कई ट्रेवल वेबसाइट पर अलग-अलग लोगों की ओर से शेयर किए गए रिव्यू के अनुसार, रामबाग पैलेस में हाईटी के रेट 1850 रुपये के करीब है. इसके साथ ही इसमें लग्जरी होटल पर लगने वाला जीएसटी भी देना होगा. इसके अलावा कई महंगे होटल में 500 से लेकर 2000 रुपये तक की चाय मिलती है. यह होटल में बुक गए कमरे, होटल की लोकेशन आदि पर निर्भर करता है. 

यह भी पढ़ें- सिर्फ फेफड़ों पर ही नहीं, आपके दिमाग पर भी इस तरह असर कर रहा है गाड़ियों से निकला धुआं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget