एक्सप्लोरर

इस रेलवे ट्रैक को बनाने में एक लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान थाईलैंड और बर्मा के रंगून को जोड़ने वाली एक रेलवे लाइन का निर्माण कराया जा रहा था... जिसे सरकारी कागजों में बर्मा रेलवे लाइन के नाम से दर्ज किया गया था.

रेलवे किसी भी देश के लिए कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा साधन होता है. यही वजह है कि दुनियाभर के देश अपनी रेलवे व्यवस्था को साल दर साल दुरुस्त करते जाते हैं. लेकिन रेलवे का निर्माण इतना आसान नहीं होता जितना आपको लगता है. आजकल आधुनिक मशीनों और हाई टेक्नोलॉजी की वजह से भले ही रेलवे ट्रैक का निर्माण करने में आसानी होती है, लेकिन आज से 50 साल पहले जब यह सुविधाएं मौजूद नहीं थी, तब रेलवे ट्रैक का निर्माण करने में बड़े-बड़े देशों की हालत खराब हो जाती थी. कई बार तो किसी रेलवे ट्रैक का निर्माण करने में हजारों लाखों लोग अपनी जान भी गंवा देते थे. आज हम आपको एक ऐसे ही रेलवे ट्रैक की कहानी बताएंगे जिसे बनाने में दो-चार  दस हजार लोग नहीं बल्कि एक लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

लोगों ने इसे नाम दिया डेथ रेलवे

द्वितीय विश्व युद्ध का दौर चल रहा था, इसी दौर में थाईलैंड और बर्मा के रंगून को जोड़ने वाली एक रेलवे लाइन का निर्माण कराया जा रहा था... जिसे सरकारी कागजों में बर्मा रेलवे लाइन के नाम से दर्ज किया गया था. कहा जाता है कि 415 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन का निर्माण करने के दौरान तकरीबन 120000 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. इतने लोगों की जान लेने वाले इस रेलवे लाइन को लोग अब डेथ रेलवे के नाम से भी जानते हैं.

किन लोगों ने अपनी जान गंवाई थी

इस रेलवे लाइन को बनाने के लिए थाईलैंड चीन इंडोनेशिया वर्मा मलेशिया और सिंगापुर समेत कई एशियाई देशों से लगभग 180000 से ज्यादा लोग लाए गए थे. इसके साथ ही 60,000 से ज्यादा मित्र देश के कैदियों को इस रेलवे लाइन के निर्माण में लगाया गया था. यह सब कुछ जापानी सेना द्वारा किया गया था. जापानी सेना ने बेहद क्रूर व्यवहार करते हुए इस रेलवे लाइन का निर्माण कराया था. कहा जाता है कि इसका काम पूरे 15 महीनों तक चला और इस दौरान हैजा मलेरिया भुखमरी के कारण लगभग 90000 मजदूरों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग इस रेलवे निर्माण के दौरान हवाई बमबारी और गोलीबारी का भी शिकार हुए थे.

ये भी पढ़ें: साल में 12 दिन भी दिल्ली के लोगों को नहीं मिल पाती साफ हवा! ... रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या लड़ाकू विमानों की भी होती है कोई एक्सपायरी डेट, जानें कितने साल चलता है एक जेट?
क्या लड़ाकू विमानों की भी होती है कोई एक्सपायरी डेट, जानें कितने साल चलता है एक जेट?
क्या इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने की होती है उम्र सीमा? जानें नियम
क्या इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने की होती है उम्र सीमा? जानें नियम
गन्ने के अलावा किस-किस चीज से बनती है चीनी, सबसे सस्ती कौन सी?
गन्ने के अलावा किस-किस चीज से बनती है चीनी, सबसे सस्ती कौन सी?
महंगी हो गई है चीनी? दिल्ली के इन बाजारों में आज भी है सस्ता भाव
महंगी हो गई है चीनी? दिल्ली के इन बाजारों में आज भी है सस्ता भाव

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget