एक्सप्लोरर

पत्नि की अपेक्षा पति तेजी से होते हैं बूढ़े, जनिए इसे लेकर क्या कहता है रिसर्च

पुरुषों और महिलाओं पर किए गए इस शोध में यह भी देखा गया कि लोगों में बूढ़े होने के लक्षण आपके जीवनशैली से संबंध रखते हैं. यानि अगर आपकी जीवनशैली ठीक नहीं है, तो आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगेंगे.

आजकल की भागमभाग जिंदगी और प्रदूषण भरे पर्यावरण की वजह से लोग अपनी उम्र से पहले बूढ़े दिखने लग रहे हैं. लेकिन जो लोग अपनी लाइफ स्टाइल का ज्यादा ख्याल रखते हैं और अच्छे से खाते पीते हैं, वह अपनी बढ़ती उम्र को संभाल लेते हैं. हालांकि, इन सबके बीच एक अध्ययन ने सबको इसलिए चौंका दिया क्योंकि इसमें कहा गया कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में बूढ़े पन के लक्षण तेजी से दिखाई देने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है.

क्यों पुरुषों की तेजी से बढ़ती है उम्र

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जिवास्कायला की एक रिसर्च के मुताबिक, पुरुष जैविक तौर पर महिलाओं से ज्यादा तेजी से बूढ़े होते हैं. इसके पीछे वजह बताई गई, कि पुरुषों में ये समस्याएं इसलिए ज्यादा होती हैं, क्योंकि वो धूम्रपान महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा करते हैं. इसके साथ ही पुरुषों के शरीर की बनावट भी महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा बड़ी होती है. इससे भी पुरुषों में बूढ़े होने के लक्षण महिलाओं की अपेक्षा पहले दिखने लगते हैं. वहीं, जेरोन्टोलॉजी रिसर्च सेंटर एंड द फैकल्टी ऑफ स्पोर्ट एंड हेल्थ साइंसेस की डॉक्टोरल रिसर्चर एना कानकानपाआ इस मामले पर कहती हैं कि उन्होंने अपने शोध में पाया कि पुरुष महिलाओं की अपेक्षा समय के हिसाब से एक ही उम्र के बाद भी ज्यादा बूढ़े दिखने लगते हैं.

जीवनशैली की वजह से भी पड़ता है फर्क

पुरुषों और महिलाओं पर किए गए इस शोध में यह भी देखा गया कि लोगों में बूढ़े होने के लक्षण आपके जीवनशैली से संबंध रखते हैं. यानि अगर आपकी जीवनशैली ठीक नहीं है, तो आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगेंगे. वहीं इस रिसर्च में पाया गया कि ज्यादातर महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की जीवनशैली ज्यादा बिगड़ी हुई थी. खाने-पीने से लेकर अपने शरीर का ख्याल रखने तक में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं. एक वजह ये भी है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष पहले बूढ़े दिखने लगते हैं.

पुरुषों से ज्यादा जीती हैं महिलाएं

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जिवास्कायला के रिसर्च में पता चला कि फिनलैंड में महिलाएं पुरुषों की तुलना में 5 साल ज्यादा जीती हैं. यह अंतर साल 1970 में सबसे ज्यादा था, जब महिलाओं की जीवन प्रात्याशा पुरुषों के मुकाबले दस साल ज्यादा थी.

ये भी पढ़ें: सर्दी में ज्यादा पानी पीने से हो जाएगी आपकी मौत? जानिए क्या कहता है विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोप में भयंकर गर्मी तो भारत में सूखे के आसार, किस खतरनाक तबाही की ओर इशारा कर रहा यह कनेक्शन
यूरोप में भयंकर गर्मी तो भारत में सूखे के आसार, किस खतरनाक तबाही की ओर इशारा कर रहा यह कनेक्शन
Rajya Sabha By Elections: राज्यसभा से इस्तीफा, अब उपचुनाव... क्या ममता बनर्जी के इन तीनों पूर्व सांसदों को मिलेगी पेंशन?
राज्यसभा से इस्तीफा, अब उपचुनाव... क्या ममता बनर्जी के इन तीनों पूर्व सांसदों को मिलेगी पेंशन?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में मुस्लिम संभालते हैं चंदे का पूरा ब्योरा, आज तक नहीं हुई चोरी
उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में मुस्लिम संभालते हैं चंदे का पूरा ब्योरा, आज तक नहीं हुई चोरी
शादी से पहले अजीब सी सनक... क्या है ओजेम्पिक ट्रेंड? जिसके लिए लोग घटा रहे चर्बी
शादी से पहले अजीब सी सनक... क्या है ओजेम्पिक ट्रेंड? जिसके लिए लोग घटा रहे चर्बी

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
Embed widget