एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Death: इस्तीफा देने वाले थे मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐसे संभाली थी बात

Manmohan Singh Death: भरे सदन में अटल बिहारी वाजपेयी ने मनमोहन सिंह और उनकी सरकार की खूब आलोचना की, जिससे वो काफी ज्यादा आहत हो गए. अटल के इन कड़वे शब्दों को उन्होंने दिल पर ले लिया.

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एम्स में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद पूरे राजनीतिक जगत में शोक लहर दौड़ पड़ी है और सभी लोग उन्हें याद कर रहे हैं. उनके राजनीतिक करियर को भी याद किया जा रहा है. ऐसे में हम आपको वो किस्सा बताते हैं जब मनमोहन सिंह विपक्षी नेता अटल बिहारी वाजपेयी के तंज से इतने आहत हो गए थे कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. 

जमकर बरस पड़े अटल बिहारी वाजपेयी
दरअसल डॉ मनमोहन सिंह नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बनाए गए थे, इस दौरान उन्होंने अपनी समझ और आर्थिक नीति से कई बदलाव किए. जिनसे देश में उदारीकरण के दरवाजे खुलने लगे. जब बतौर वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने 1992 में अपना बजट ड्राफ्ट तैयार किया तो पीएम राव ने उन्हें इसे दोबारा लिखने के लिए कहा. इसके बाद नए ड्राफ्ट के साथ उन्होंने संसद में अपना भाषण दिया. हालांकि उस दौर के तेज तर्रार और अपने शब्दों से सामने वाले को चित करने वाले विपक्षी नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उन पर जमकर हमला बोला. 

डॉ मनमोहन सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश
भरे सदन में अटल बिहारी वाजपेयी ने मनमोहन सिंह और उनकी सरकार की खूब आलोचना की, जिससे वो काफी ज्यादा आहत हो गए. अटल के इन कड़वे शब्दों को उन्होंने दिल पर ले लिया और नरसिम्हा राव के सामने इस्तीफे के पेशकश कर दी. इससे राव को झटका लगा और उन्हें समझ नहीं आया कि अब क्या किया जाए, उन्होंने तुरंत वाजपेयी से ये बात शेयर की. 

इसके बाद वाजपेयी खुद मनमोहन सिंह से मिलने आए और उन्हें समझाया कि जो कुछ उन्होंने कहा वो एक विपक्षी नेता के तौर पर कहा. क्योंकि विपक्ष का काम ही यही है कि वो सरकार के खिलाफ तीखे बयान दे. इसीलिए उनकी किसी भी बात को पर्सनल लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसके बाद अटल जी का कहना मानते हुए डॉ मनमोहन सिंह ने अपना मन बदला और इस्तीफा वापस लिया. 

ये भी पढ़ें - 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं...' मनमोहन सिंह ने संसद में सुषमा स्वराज को कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget