एक्सप्लोरर

100 साल पहले कितनी थी मुस्लिम आबादी? जानें कितने गुना बढ़ गया आंकड़ा

Muslim Population 100 Years Ago: प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुनिया में मुसलमान तेजी से बढ़ रहे हैं. चलिए जानें कि 100 साल पहले दुनिया में मुस्लिम का अनुमानित आंकड़ा क्या था.

कई बार ऐसे आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें पता चला है कि दुनिया में मुस्लिम आबादी लगातार तेजी से बढ़ रही है. आंकड़े भी बताते हैं कि अगर यही रुझान रहे तो 2050 तक दुनिया में मुस्लिम और ईसाई आबादी लगभग बराबर हो सकती है. इतना ही नहीं 2070 तक मुस्लिम आबादी तो इतनी हो जाएगी कि वो ईसाई धर्म के लोगों से भी आगे निकल सकते हैं. यह परिवर्तन न सिर्फ आंकड़ों में बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से भी दुनिया को बहुत प्रभावित करेगा. हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि 2010 से 2020 के बीच मुस्लिम आबादी 34.7 करोड़ के साथ बढ़कर 194.6 करोड़ हो गई है. इसके साथ दुनिया में मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी 25.6 प्रतिशत हो चुकी है. खैर ये तो अभी के आंकड़े हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 100 साल पहले दुनिया में कितने मुस्लिम थे और यह आबादी अब कितनी बढ़ चुकी है, चलिए जानें.

100 साल पहले कितनी थी इस्लामिक आबादी

आज से 100 साल पहले यानि कि 1925 में भी दुनिया में मुस्लिम थे, लेकिन इतनी बड़ी तादात में नहीं थे जितना कि अभी हो चुके हैं. इस वक्त मुस्लिमों की संख्या बहुते तेजी से आगे बढ़ रही है. 100 साल पहले दुनिया में मुस्लिमों की आबादी लगभग 200 मिलियन के आसपास थी, जो कि उस वक्त की जनसंख्या का लगभग 12% था. वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 2 बिलियन से ज्यादा हो चुकी है, जो कि रिपोर्ट के अनुसार लगभग 25% है. 1925 में दुनिया की आबादी लगभग 2 बिलियन के आसपास थी और अब 2025 में यह 8 बिलियन से ज्यादा हो चुकी है. रिपोर्ट की मानें तो पिछले 100 सालों में दुनिया की आबादी लगभग चार गुना बढ़ चुकी है, जबकि मुस्लिम आबादी 10 गुना बढ़ गई है. 

कितनी तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी

1951 की जनगणना की मानें तो भारत में मुसलमानों की आबादी 35.4 मिलियन थी, जो कि कुल जनसंख्या का 9.8% था. जनगणना के अनुसार 2020 में सिर्फ भारत में मुसलमानों की आबादी बढ़कर 14.3% हो गई है. जिस हिसाब से इस्लामिक आबादी बढ़ रही है, उस हिसाब से आसार जताए जा रहे हैं कि 2060 तक को इनकी संख्या 70% बढ़ जाएगी, क्योंकि अन्य धार्मिक समूहों की तुलना में मुस्लिमों में युवाओं की संख्या ज्यादा है और इस्लाम में प्रजनन दर भी ज्यादा है, यही इनकी तेजी से जनसंख्या वृद्धि का महत्वपूर्णं कारण है. हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट की मानें तो 2010 से 2020 तक हर मुस्लिम महिला के तीन से ज्यादा बच्चे हैं. वैश्विक मुस्लिम आबादी का 33% हिस्सा 14 साल से कम उम्र का है, जो कि किसी भी अन्य धर्म से बहुत ज्यादा है. सिर्फ इतना ही नहीं अमेरिका में तो मुस्लिमों का प्रवास इतनी तेजी से हो रहा है कि 2030 तक वहां पर 6.2 मिलियन मुस्लिम होंगे और साल 2050 तक इनकी संख्या बढ़कर 8.1 मिलियन हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें: क्या चुनाव आयोग नागरिकता का भी मांग सकता है प्रमाण? जानें क्या हैं अधिकार

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपने खुद क्या किया है? आवारा कुत्तों के मामले में मेनका गांधी पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- आपकी भाषा, बॉडी लैंग्वेज कैसी....
आवारा कुत्तों के मामले में मेनका गांधी पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- आपकी भाषा, बॉडी लैंग्वेज कैसी....
UP SIR में जारी अपडेट के बीच आई बड़ी खबर, अब भरना जरूरी होगा ये फॉर्म, देनी होंगी ये डीटेल्स
UP SIR में जारी अपडेट के बीच आई बड़ी खबर, अब भरना जरूरी होगा ये फॉर्म, देनी होंगी ये डीटेल्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

Yuvraj Mehta News: ABP रिपोर्टर ने ऐसा क्या पूछा की SDM ने साध ली चुप्पी? | Noida Engineer Case
Top News: अभी की बड़ी खबरें | BJP New President | Nitin Nabin | PM Modi | Rahul Gandhi | Akhilesh
BJP New President: अध्यक्ष बनने के बाद PM Modi ने Nitin Nabin को दिया अपने काम का जायजा |
BJP New President: BJP मुख्यालय में ताजपोशी समारोह को संबोधित करते हुए PM Modi ने बोला कुछ ऐसा...
Stand Up Comedian Appurv Gupta ने बताया की कैसे खुद दुखी होकर भी वो लोगों को हंसा देते है!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपने खुद क्या किया है? आवारा कुत्तों के मामले में मेनका गांधी पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- आपकी भाषा, बॉडी लैंग्वेज कैसी....
आवारा कुत्तों के मामले में मेनका गांधी पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- आपकी भाषा, बॉडी लैंग्वेज कैसी....
UP SIR में जारी अपडेट के बीच आई बड़ी खबर, अब भरना जरूरी होगा ये फॉर्म, देनी होंगी ये डीटेल्स
UP SIR में जारी अपडेट के बीच आई बड़ी खबर, अब भरना जरूरी होगा ये फॉर्म, देनी होंगी ये डीटेल्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और रूस के बीच हो गई डील? ट्रंप की कब्जा करने की जिद के बीच लावरोव का चौंकाने वाला बयान
ग्रीनलैंड को लेकर US- रूस के बीच हो गई डील? ट्रंप की जिद के बीच लावरोव का चौंकाने वाला बयान
ABP Youth Conclave 2047: पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
Embed widget