एक्सप्लोरर

चॉकलेट प्रोडक्ट्स में मिला लिस्टेरिया बैक्टीरिया! बाजार से उठाया जा रहा माल, जानिए कितना खतरनाक होता है

कई चॉकलेट प्रोडक्ट्स में लिस्टेरिया बैक्टीरिया पाया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में इसका खतरा सबसे ज्यादा रहता है. आइए जानते हैं ये कितना खतरनाक है.

आजकल चॉकलेट प्रोडक्ट कई कारणों से चर्चा में हैं. इस चर्चा का कारण है इन प्रोडक्ट्स में मिलने वाला एक बैक्टीरिया. प्रोडक्ट्स में ये बैक्टीरिया मिलने की वजह से मार्केट से हजारों प्रोडक्ट्स तो हटा दिए गए हैं. इस पर कंपनी ने चेतावनी जारी की थी कि जिन लोगों के पास अभी भी प्रोडक्ट हैं, वो उन्हें न खाएं या बदले में उसे वापस करके रिफंड ले सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है और ये बैक्टीरिया कितना खतरनाक है.

किन लोगों को है ज्यादा खतरा?

दरअसल, यह बात ब्रिटेन की है. कंपनी ने ब्रिटिश सुपरमार्केट से अपने हजारों प्रोडक्ट हटा लिए हैं. जिस बैक्टीरिया की वजह से यह कदम उठाया गया है, उसका नाम लिस्टेरिया है. ब्रिटेन में लिस्टेरिया संक्रमण के कारण कई लोग अलर्ट हो गए हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में इसका खतरा सबसे ज्यादा रहता है, क्योंकि इनकी इम्युनिटी आमतौर पर कमजोर होती है. आइए समझते हैं कि लिस्टेरिया क्या है और कितना खतरनाक है.

क्या है लिस्टेरिया?

लिस्टेरिया इंसान समेत स्तनधारियों में पाया जाने वाला एक बैक्टीरिया है. इसके संक्रमण को लिस्टेरियोसिस कहा जाता है. अमेरिकी एजेंसी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, हड्डियों, जोड़ों, सीने और पेट पर इसके संक्रमण का असर सीधे तौर पर दिखता है. यह मिट्टी, पानी और जानवरों की आंतों में पाया जाता हैं. WHO के मुताबिक, हर साल 10 लाख लोगों में से इसके 0.1 से 10 मामले सामने आते हैं.

कैसे फैलता है संक्रमण?

लिस्टेरिया संक्रमण फैलने की वजह लिस्टेरिया मोनोसायटोजींस नाम का बैक्टीरिया होता है और यह आमतौर पर संक्रमित फूड से फैलता है. WHO के मुताबिक, इस बैक्टीरिया के संक्रमण का सबसे अधिक खतरा तब होता है, जब डेयरी प्रोडक्ट को ठीक से पकाया न गया हो या फिर उसमें कच्ची सब्जियों और मीट का इस्तेमाल किया जाए.

क्यों फैलता है?

WHO के मुताबिक, यह बैक्टीरिया जानवरों में भी होता है. संक्रमित जानवरों के मांस का इस्तेमाल करने पर यह इंसानों तक भी पहुंच सकता है. हैरानी की बात यह है कि संक्रमित जानवर में इसके किसी तरह के लक्षण नहीं दिखते हैं. लिस्टेरिया फ्रिज में भी बरकरार रह सकता है और यह कई सालों तक खुद को जिंदा रख सकता है.

कितना खतरनाक है?

CDC के मुताबिक, लिस्टेरियोसिस के लक्षण मरीजों में अलग-अलग हो सकते हैं. आमतौर पर इसके लक्षणों में उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और बुखार आदि शामिल हैं. लिस्टेरिया ब्लड में मिलकर ब्रेन पर भी असर कर सकता है. सीडीसी के मुताबिक, अमेरिका में हर साल लिस्टेरियोसिस के करीब 1600 मामले आते हैं. WHO के मुताबिक, लिस्टेरियोसिस एक बीमारी गंभीर है. हालांकि, एंटीबायोटिक्स के जरिए इसका इलाज संभव है. 

यह भी पढ़ें - कैसे होगी ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स की ताजपोशी... पहले फॉलो करने पड़ेंगे ये खास रीति रिवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget