एक्सप्लोरर

सिगरेट, शराब या फिर कुछ और... इंसान को सबसे जल्दी किस चीज की लत लगती है?

Drug Addiction: शराब और सिगरेट तो आजकल लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन कुछ लोग इसके लती भी हो गए हैं. चलिए जानें कि शराब, सिगरेट या ड्रग्स इंसान को किस चीज की लत जल्दी लगती है.

धूम्रपान सेहत के लिए कितना खतरनाक होता है, यह बात तो सभी जानते हैं. शराब, सिगरेट  और ड्रग्स सभी कुछ सेहत के लिए हानिकारक होता है. बहुत से लोग तो सिगरेट और शराब को शौक के लिए पीते हैं, लेकिन कुछ लोग इसके लती हो जाते हैं. हालांकि किसी को भी लत की स्थिति तुरंत नहीं बनती है, किसी भी काम को लंबे समय तक करने के बाद उस इंसान में उस चीज की लत लग जाती है. लत की स्थिति तब गंभीर हो जाती है, जब कोई शख्स उस नशे के बगैर रह नहीं सकता है. आइए जानें कि सिगरेट, शराब या फिर कुछ और किस चीज की लत सबसे बुरी होती है और कितनी जल्दी लगती है.

किस चीज की लत लगती है सबसे जल्दी

एक अनुमान की मानें तो सिगरेट और शराब से ज्यादा किसी इंसान को हेरोइन या कोकीन की लत लग जाती है. यह ड्रग्स होता है. इसका सेवन के एक या दो बार में ही किसी को ड्रग्स का चस्का लगता है और 5 बार तक लेने भर से इसकी लत लगने लगती है. वहीं कैनबिस (हशीश, गांजा) इसका चस्का धीरे लगता है, करीब 6 महीने तक लेने से चस्का लगता है और फिर 2 साल के बाद लत लगनी शुरू हो जाती है. इसके बाद आती है सिगरेट या बीड़ी, इसका चस्का भी छह महीने में लगता है और 2-3 साल में लत लग जाती है. अल्कोहल की लत लगने की गति थोड़ा सा धीमी होती है. अमूमन 1-2 साल में लोगों को शराब का चस्का लगता है, लेकिन 5 साल तक लगातार लेने के बाद इसकी लत लग जाती है. 

सबसे खतरनाक लत कौन सी?

सिगरेट-बीड़ी या ड्रग्स की लत लगना सबसे खराब माना जाता है. इसकी लत के पीछे साइंस का एक फंडा काम करता है. दरअसल जब भी कोई सिगरेट पीता है तो उसमें जलती हुई तंबाकू निकोटीन रिलीज करती है. ये निकोटीन ब्लड के जरिए फेफड़ों में पहुंचती है, वहां से यह दिमाग तक पहुंचती है और फिर ब्रेन में मौजूद निकोटीन एसिटिलकोलीन रिसेप्टर को एक्टिवेट करता है. एक्टिवेट हो चुके रिसेप्टर न्यूट्रांसमीटर डोपामाइन रिलीज करते हैं, जिसका असर दिमाग के खास हिस्से पर देखने को मिलता है. इसी डोपामाइन की वजह से लत धीरे-धीरे बढ़ती जाती है.

आसानी से क्यों नहीं छूटती लत?

जब भी कोई इंसान सिगरेट या फिर किसी भी तरह के नशे की लत से उबरना चाहता है तो वह जल्दी छूटती नहीं है. इसके पीछे का कारण होता है, उस नशे से इंसान को मिलने वाली खुशी. जब वह शख्स नशा छोड़ना चाहता है तो उसकी खुशी के एहसास की चेन टूटने लगती है और वो उस उस एहसास को फिर से पाना चाहता है. यही वजह है कि किसी भी शख्स के लिए नशे की लत को छोड़ना आसान नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें: एलन मस्क की तरह अमेरिका में आप भी बना सकते हैं पार्टी? जानें कहां होता है रजिस्ट्रेशन

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?
कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कितनी सजा? जानें नियम
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कितनी सजा? जानें नियम
राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले में लगे 8 साल, आखिर अदालतों में कितनी पेंडेंसी?
राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले में लगे 8 साल, आखिर अदालतों में कितनी पेंडेंसी?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Embed widget