एक्सप्लोरर

क्या आप कूड़ा बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं? इस आदमी ने एक साल में 55 लाख कमाए

भारत में भी कूड़ा बेचकर कई लोग लाखों बना रहे हैं. हालांकि, ये लोग एक संगठन की तरह काम करते हैं. यानी इसमें कई लेयर होती है. जबकि, लियोनार्डो उरबानो ये काम अकेले करते हैं.

भारत में हर रोज सुबह-सुबह कचरे वाली गाड़ी के सामने लोग लाइन लगा कर अपना कूड़ा उसमें डालते हैं. लेकिन अगर मैं कहूं कि इसी कचरे से कुछ लोग लखपति बन रहे हैं तो क्या आप विश्वास करेंगे. चलिए आज आपको बताते हैं कि कैसे एक शख्स सिर्फ कूड़ा बेच कर एक साल में लखपति बन गया.

कैसे कमाए एक साल में 55 लाख

आपके लिए कूड़ा भले ही बेकार चीज होती हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के रहने वाले 30 साल के लियोनार्डो उरबानो के लिए ये किसी खजाने से कम नहीं हैं. उरबानो ने इसी कूड़े की मदद से एक साल में 55 लाख रुपये कमाए. दरअसल, लियोनार्डो उरबानो ने इसे एक तरह से अपना काम बना लिया है. वह हर सुबह नाश्ता करने के बाद शहर में अपने काम लायक कूड़ा ढूंढने निकल जाते हैं. शहर के अलग-अलग हिस्से में जहां भी कूड़े का ढेर दिखाई देता है वह वहां से बिकने लायक चीजें छांट लेते हैं और बाजार में उसे बेच देते हैं. ऐसा कर के लियोनार्डो उरबानो ने एक साल में पूरे 55 लाख रुपये बनाए.

अपने काम को डंपस्टर डाइविंग कहते हैं

सीएनबीसी से बात करते हुए लियोनार्डो कहते हैं कि मैं जो काम करता हूं उसे डंपस्टर डाइविंग कहते हैं. लियोनार्डो ये काम पिछले चार साल से कर रहे हैं. उनका कहना है कि वह हर रोज कूड़े के ढेर से काम की चीजें लेकर आते हैं और उसकी थोड़ी साफ-सफाई और मरम्मत कर के उसे बाजार में बेच देते हैं. कूड़े के ढेर से की बार उन्हें काफी कीमती चीजें भी मिल जाती हैं. लियोनार्डो उरबानो कहते हैं कि एक बार उन्हें कूड़े के ढेर से कॉफी मशीन मिली थी. वहीं एक बार सोने के गहने और कैश भी मिला था.

भारत में भी लोग करते हैं ये काम

ऐसा नहीं है कि ये काम सिर्फ लियोनार्डो करते हैं. भारत में भी कूड़ा बेचकर कई लोग लाखों बना रहे हैं. हालांकि, ये लोग एक संगठन की तरह काम करते हैं. यानी इसमें कई लेयर होती है. जैसे एक समूह घरों से, दुकानों से, सड़कों से कूड़ा इकट्ठा करता है. वहीं दूसरा समूह इस कूड़े के ढेर को खरीदता है और उसे अलग-अलग भागों में बांट कर यानी प्लास्टिक, लोहा, तांबा जैसे मेटल अलग कर के बड़े कबाड़ी को बेच देता है. बड़ा कबाड़ी इन सभी कूड़े को प्रोसेस कर के उससे रॉ मटेरियल बनाता है और उसे दूसरे कंपनियों को सप्लाई कर देता है. इस तरह से नीचे से ऊपर तक लोग आपके कूड़े से पैसा बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: World Rum Day: कैसे बनाई जाती है रम, व्हिस्की और वोदका से क्यों ज्यादा होता है अल्कोहल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?
हवाई किराए पर किसका है पूरा कंट्रोल, सरकार नहीं तो कौन है इसका बॉस?
हवाई किराए पर किसका है पूरा कंट्रोल, सरकार नहीं तो कौन है इसका बॉस?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget