एक्सप्लोरर

भारत के इस कानून को जान भूल जाएंगे किसी भी जानवर को घर लाने का ख्याल, सीधे हो जाती है जेल!

Pet Rules in India: आज के समय में जानवर पालने का शौक आम हो गया है. कोई कुत्ता तो किसी के घर पर बिल्ली को प्यार मिल रहा है. अगर आपको भी इसका शौक है तो नियम जान लें वरना गलती करने पर जेल हो सकती है.

Pet Rules in India: पालतू जानवर घर में अच्छे लगते हैं. थोड़ा बहुत टाइम-पास हो जाता है. अगर आपको पेट पालने का शौक है तो आप इससे सहमति रखते होंगे. कई बार देखा जाता है कि लोग घर पर पालतू जानवर रखने के इतने अधिक शौकीन हो जाते हैं कि अजीबोगरीब जानवर खरीद लाते हैं. इंडिया में रहने वाले नागरिक को पेट खरीदने से पहले नियम के बारे में एक बार जान लेना चाहिए. दरअसल, देश में कुछ ऐसे नियम है, जिसके तहत सभी जावनर को पालने की आजादी नहीं है. कुछ ऐसे भी जानवर हैं, जिसे अगर व्यक्ति पेट की तरह पालता हुआ पाया जाता है तो जेल भी हो सकती है. आइए उनके बारे में जानते हैं. 

इन जानवरों को नहीं रख सकते हैं घर में कैद

पक्षी पक्षियों को कैद में रखना क्रूर है, लेकिन हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि पक्षियों को पालना बेहद आसान होता है. रोज रिंग्ड पैराकीट, एलेक्जेंडराइन पैराकीट, रेड मुनिया और जंगली मैना जैसे पक्षी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं. यहां तक कि अफ्रीकी ग्रे तोता, ब्लू-थ्रोटेड मैकॉ और येलो-क्रेस्टेड कॉकटू को वन्य जीवों और वनस्पतियों की खत्म होती प्रजातियों में गिना जाता है. इसलिए उसे आप घर में कैद कर नहीं रख सकते हैं. इसे वाल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत बैन किया गया है. बंदर को भी आप घर पर नहीं पाल सकते हैं. 

हो सकती है जेल

भारत में कछुए और कछुओं की कुछ प्रजातियों को रखना गैरकानूनी है. इंडियन स्टार कछुआ और रेड ईयर स्लाइडर कुछ प्रकार के सरीसृपों में से है. सरीसृप हवा में सांस लेने वाले रीढ़धारी जंतुओं का समूह होता है. इन्हें रखना अवैध है. समुद्री मछलियों से भरा एक मछलीघर होना जितना सुखद हो सकता है, इन समुद्री जानवरों को छोटे पानी के कटोरे में रखना व्यावहारिक नहीं है. ये मछलियाँ खारे पानी के बिना अधिक समय तक जीवित नहीं रह पातीं.

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अनुसार सीतासियन (डॉल्फ़िन या पोरपोइज), पेंगुइन, ऊदबिलाव और मैनेटीज पर प्रतिबंध है. विलुप्त होती मछलियों की कुछ प्रजातियों को रखना या बेचना भी प्रतिबंधित है. भारत भले ही सपेरों के लिए जाना जाता हो, लेकिन यहां किसी भी देशी वन्यजीव सांप की प्रजाति को रखना गैरकानूनी है. अगर आप नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई या जेल भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Largest Defence Spender: सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करता है ये देश, जानें भारत कौन से पायदान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 50% पासपोर्ट कैंसिल, जानें किस राज्य में सबसे बुरा हाल?
दिल्ली में 50% पासपोर्ट कैंसिल, जानें किस राज्य में सबसे बुरा हाल?
क्या पूरे देश में होगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, कैसे चुने जाते हैं शहर?
क्या पूरे देश में होगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, कैसे चुने जाते हैं शहर?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget