एक्सप्लोरर

हंसने के कारण भी होती है मौत? क्या कहता है इसको लेकर साइंस

हंसना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार तेज हंसने के कारण मौत भी होती है. जी हां, सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन कई बार हंसने के कारण लोगों की मौतें भी होती हैं.

हंसना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. ये लाइन आपने अधिकांश डॉक्टर्स, हेल्थ एक्सपर्ट के मुंह से सुनी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अत्यधिक हंसने से आपकी मौत भी हो सकती है. जी हां, ज्यादा हंसने से इंसान की मौत हो सकती है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे.

हर इंसान का हंसना जरूरी

एक स्वस्थ इंसान का हंसना जरूरी होता है. आपने देखा होगा कि जो इंसान हंसते नहीं हैं और ज्यादा गंभीर रहते हैं, उनके आस-पास कम लोग रहते हैं. लेकिन जो इंसान खुश रहता है, उसके अगल-बगल काफी लोग रहते हैं. सामाजिकता के अलावा हंसना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है, क्योंकि हंसना एक तरह का योगा होता है. लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी इंसान की हंसते-हंसते मौत हो गई है. जी हां, दुनियाभर में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जब हंसने की वजह से इंसान की मौत हुई है.

हंसने से इन लोगों की हुई है मौत

बता दें कि 1975 में एक आदमी एलेक्स मिशेल ने टीवी शो 'द गुडीज़' के एक एपिसोड को देखकर हंसी-हंसी में अपनी जान गंवा दी थी. माना जाता है कि उसकी मौत 'लॉन्ग क्यूटी सिंड्रोम' नामक दिल की बीमारी के कारण हुई थी. इसी तरह एक अन्य व्यक्ति डैमनोएन सेन-उम की भी लगातार दो मिनट तक तेज हंसने कारण मौत हो गई थी. इसके अलावा भारत के महाराष्ट्र में 2013 में एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें एक 22 साल के युवक मंगेश भोगल ने कॉमेडी फिल्म के दौरान इतना जोर से हंसा था कि उसका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. दरअसल ज्यादा तेज हंसने के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. 

तेज हंसना क्यों है खतरनाक

आपने कई बार महसूस किया होगा कि जब आप किसी बात पर तेज हंसते हैं, तो आप पेट दबाकर हंसने लगते हैं. इस दौरान आप हंसी पर कंट्रोल भी करते हैं, क्योंकि इससे सांस फूलने लगता है. दरअसल तेज हंसने के पीछे मौत का कारण सांस का फूलना ही माना जाता है. बता दें कि ज्यादा हंसी के कारण फेफड़ों, दिल और दिमाग पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिसे हिस्टीरिकल हंसी भी कहा जाता है. इससे सांस रुकने या दिल का दौरा पड़ने जैसी खतरनाक स्थिति बन जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हंसना अच्छा है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा जोर-जोर से हंसता है, तो शरीर को सांस लेने में परेशानी हो सकती है, जिससे दिल का दौरा या सांस रुकने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसीलिए एक्सपर्ट तेज हंसने पर कंट्रोल करने के लिए कहते हैं.

ये भी पढ़ें:लेफ्ट लेना है या राइट... हवाई जहाज के पायलट को कैसे पता चलती है ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?
कैसे होती है शराब की टेस्टिंग, कैसे दी जाती है क्लीन चिट?
कैसे होती है शराब की टेस्टिंग, कैसे दी जाती है क्लीन चिट?

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget