एक्सप्लोरर

ऑस्कर में कैसे नॉमिनेट होती है कोई फिल्म, जानें क्या होता है पूरा प्रोसेस

किसी फिल्म को ऑस्कर में एंट्री पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है. जैसे-फिल्म की लंबाई कम से कम 40 मिनट होनी चाहिए, ताकि उसे फीचर फिल्म की श्रेणी में रखा जा सके.

बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ना सिर्फ क्रिटिक्स को बल्कि पब्लिक को भी अपनी कहानी से इंप्रेस किया. महिलाओं की पहचान को लेकर सवाल उठाती इस फिल्म में मौजूद किरदारों ने पब्लिक को अपने अभिनय से हंसाया भी. अब इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कोई फिल्म ऑस्कर में कैसे भेजी जाती है. पूरा प्रोसेस क्या है.

ऑस्कर अवॉर्ड्स में नामांकन

ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका की अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा किया जाता है. आपको बता दें, ऑस्कर अवॉर्ड्स में नामांकन के लिए किसी फिल्म को कई विशेष प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है. इन प्रक्रियाओं में कई चरण और नियम होते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर किसी फिल्म को नामांकित किया जाता है.

अब पूरा प्रोसेस समझिए

दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए निर्णय लेने वाली संस्था AMPAS के लगभग 10,000 से ज्यादा सदस्य होते हैं. ये सदस्य अलग-अलग सेक्शन में बंटे होते हैं, जैसे डायरेक्टर, अभिनेता, लेखक, सिनेमाटोग्राफर आदि. हर सदस्य अपने सेक्शन के अनुसार, फिल्मों का मूल्यांकन करता है.

इसके अलावा किसी फिल्म को ऑस्कर में एंट्री पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है. जैसे-फिल्म की लंबाई कम से कम 40 मिनट होनी चाहिए, ताकि उसे फीचर फिल्म की श्रेणी में रखा जा सके. इसके अलावा फिल्म का लॉस एंजिल्स काउंटी के सिनेमाघरों में कम से कम सात दिन तक चलनी चाहिए.

सबमिशन का प्रोसेस

फिल्म डायरेक्टर को अपनी फिल्म को ऑस्कर के लिए ऑफिशियली सबमिट करना होता है. दरअसल, फिल्म निर्माता अकादमी के पोर्टल पर एक आवेदन फॉर्म भरते हैं, जिसमें फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी देनी होती है. इसके साथ ही फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेट करने के लिए अकादमी के सदस्यों के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग भी की जाती है.

स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की कहानी, अभिनय, निर्देशन, सिनेमाटोग्राफी और दूसरे तकनीकी पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है. इसके बाद अकादमी के सदस्य फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में वोटिंग के माध्यम से नॉमिनेट करते हैं. फिर वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, AMPAS नॉमिनेट की गई फिल्मों की लीस्ट तैयार करता है. इसके बाद इस लिस्ट को अकादमी द्वारा सार्वजनिक रूप से घोषित किया जाता है.

ये भी पढ़ें: कौन है तुम्बाड फिल्म का देवता हस्तर, क्या है उसकी असली कहानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget