एक्सप्लोरर

इस राज्य में बारिश के बाद खेतों में मिले हीरे, क्या आसमान से हो सकती है हीरे की बरसात?

बारिस के बाद हीरा...यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ऐसा है, चलिए आपको बताते हैं कि बारिश के बाद किस गांव में हीरा मिलता है और वह गांव किस प्रदेश में है.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में मानसून के आगमन के साथ ही कई गांवों के लोगों का इंतजार खत्म हो जाता है, यह इंतजार पानी का नहीं बल्कि हीरे का होता है. ऐसा माना जाता है कि कुरनूल जिले के कई गांवों में बरसात के बाद जब मिट्टी की परत साफ होती है, तो वहां लोगों को कीमती पत्थर दिखाई देते हैं. एक महिला को 17 लाख रुपये का हीरा मिलने की खबर आई थी, उसके बाद गांव और आसपास के हजारों लोग अपनी किस्तम अजमाने वहां जुट गए थे.

मानसून के आगमन से ही जहां एक तरह देशभर के किसान खेत को फसल के लिए तैयार करने लगते हैं वहीं कुरनूल जिले में बड़ी संख्या में लोग खेतों में कीमती पत्थर के तलाश में जुट जाते हैं. चलिए आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं और यह भी बताते हैं कि क्या सच में आसमान से हीरे की बरसात हो सकती है. 

क्या है पूरी कहानी 

दरअसल, कुरनूल जिले में हीरे की यह कहानी यहां मौजूद खदानों से जुड़ी हुई है. इस जिले में कई बड़ी खानें मौजूद हैं. माना जाता है कि बरसात के बाद जब पानी मिट्टी के कई लेयर को धुलता है तो कीमती पत्थर दिखने शुरू हो जाते हैं. खास बात यह है कि यहां सिर्फ आसपास के किसान ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोग भी अपनी किस्मत आजमाने के मानसून के मौसम में इन गांवों में अस्थायी तौर पर रहने आ जाते हैं. माना जाता है कि शाम को हीरा चमकता है लोग उसको खोजने के लिए हाथों से मिट्टी के ऊपरी परत को आराम से हटाते हैं ताकि हीरा उनको मिल जाए. कई लोगों को यहां कीमती पत्थर मिल चुका है जिसको हीरे की दुकान पर बेचकर लोगों ने खूब पैसे भी कमाए हैं. 

क्या आसमान से हो सकती है हीरे की बारिश 

जहां तक आसमान से हीरे की बारिश का सवाल है, तो आसमान से हीरे की बारिश नहीं होती है. आज तक ऐसा कहीं सुनने और देखने को नहीं मिला है कि कहीं हीरे की बारिश हुई हो. जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार, कुरनूल और अनंतपुर जिलों में किम्बरलाइट और लैम्प्रोइट चट्टानों की उपस्थिति है, जो हीरे के भंडार के संकेत हैं. इसलिए यहां बरसात होने के बाद लोगों को हीरे मिलते हैं. 

इसे भी पढ़ें- भारत के अलावा कितने देशों की आर्मी करती है राफेल का इस्तेमाल, जानिए कितने का आता है एक फाइटर जेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget