एक्सप्लोरर

जानिए क्यों फोन और लैपटॉप 100% चार्ज होने से पहले ही निकाल लेना चाहिए?

हम अक्सर ऐसा करते हैं कि लैपटॉप और फोन को चार्जिंग पर लगा कर भूल जाते हैं. ऐसे में हमारा डिवाइस कई घंटों तक चार्जिंग में लगा रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कितना खतरनाक है.

ये डिजिटल युग है ऐसे में आजकल बिना लैपटॉप या स्मार्टफोन के किसी को देखना लगभग नामुमकिन है. इंसान का ज्यादातर काम इन दिनों इन्हीं डिवाइसों से हो रहा है. यही वजह है कि इंसान अपनी हेल्थ से ज्यादा अपने इन डिवाइसों का ख्याल रखता है. हालांकि, क्या हो अगर हम कहें कि ख्याल रखने के दौरान ही आप अपने डिवाइस को खराब कर रहे हैं. खासतौर से डिवाइस को चार्ज करने के दौरान. चलिए आपको चार्जिंग का पूरा गणित समझाते हैं.

घंटों तक चार्जिंग पर लगे डिवाइस

हम अक्सर ऐसा करते हैं कि लैपटॉप और फोन को चार्जिंग पर लगा कर भूल जाते हैं. ऐसे में हमारा डिवाइस कई घंटों तक चार्जिंग में लगा रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कितना खतरनाक है. दरअसल, कई बार लोग अपने फोन या लैपटॉप को तब तक चार्ज से नहीं हटाते जब तक कि वो 100 पर्सेंट चार्ज ना हो जाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपक डिवाइस के साथ क्या होता है.

100 पर्सेंट चार्जिंग की खराबी

एक्सपर्ट्स की मानें तो मोबाइल या लेपटॉप की बैटरी जो लीथियम से बनी होती है वो उस वक्त ज्यादा बेहतर काम करती है जब आपका डिवाइस 30 से 50 फीसदी चार्ज हो. ऐसे में अगर आप उसे हर बार 100 फीसदी ही चार्ज करेंगे तो ये आपकी बैटरी और डिवाइस दोनों के लिए सही नहीं रहेगा. वहीं अगर इसे साइंटिफिक नजरिए से भी देखें तो लीथियम ऑयन बैटरी की लाइफ 2 से 3 साल की मानी जाती है. ऐसे में डिवाइस की बैटरी में चार्ज साइकिल 300 से 500 का होता है. यानी कि इस बैटरी को 300 से 500 बार तक ही जीरो से 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है.

कितना चार्ज करना चाहिए

अब सवाल उठता है कि फिर ऐसा कौन सा समय होता है जब फोन या लैपटॉप को चार्जिंग से निकाल लेना चाहिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो फोन या लैपटॉप आप चार्ज पर तब लगाएं जब उसकी बैटरी 20 पर्सेंट से कम रह जाए. वहीं इसे चार्जिंग से तब निकालें जब डिवाइस की बैटरी 80 फीसदी तक या उससे ऊपर हो जाए.

ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली में बैठे-बैठे भी विदेशों से कर सकते हैं ईमेल, तकनीक के इस पहलू के बारे में कितना जानते हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़ रही महिला मजदूरों की संख्या, जानें किस देश में यह सबसे ज्यादा?
भारत में बढ़ रही महिला मजदूरों की संख्या, जानें किस देश में यह सबसे ज्यादा?
रात में ही क्यों निकलते हैं कॉकरोच, दिन में कहां छिप जाते हैं?
रात में ही क्यों निकलते हैं कॉकरोच, दिन में कहां छिप जाते हैं?
दुनिया में LNG का सबसे बड़ा सप्लायर कौन? आंकड़ों से समझें
दुनिया में LNG का सबसे बड़ा सप्लायर कौन? आंकड़ों से समझें
कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?
कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget