एक्सप्लोरर

किसी आतंकी संगठन पर बैन लगाने से क्या मिलता है फायदा, किन चीजों पर पड़ता है असर?

किसी आतंकी संगठन को बैन करने से कई सारे फायदे होते हैं. आतंकी संगठन को बैन करने से क्या हासिल होता है. इसका समाज, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर क्या असर पड़ता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

किसी आतंकी संगठन पर बैन लगाना एक गंभीर और रणनीतिक निर्णय है, जो देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया जाता है. जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. सरकारें आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाकर उनकी गतिविधियों को सीमित करती हैं. हाल ही में अमेरिका ने आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानि TRF को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया जिसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. बता दें कि TRF ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. लेकिन आज हम बात करेंगे कि किसी आतंकी संगठन पर बैन लगाने से क्या फायदे मिलते हैं? आखिर इससे क्या हासिल होता है?.

क्या होता है फायदा?

किसी भी आतंकी संगठनों को चलाने के लिए धन की जरूरत होती है. बैन लगने के बाद ऐसे संगठनों के बैंक खाते और संपत्तियां जब्त की जा सकती है. जिसके कारण हथियार खरीदने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की उनकी क्षमता घटती है. इतना ही नहीं प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों को गिरफ्तार करना और उन पर मुकदमा चलाना आसान हो जाता है. आतंकी संगठन से जुड़े व्यक्ति को 10 साल तक की सजा या आजीवन कारावास तक का प्रावधना है. प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों को अपराधी माना जाता है. इससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को उन्हें गिरफ्तार करने, जांच करने और मुकदमा चलाने में कानूनी सहायता मिलती है. यह आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद करता है.

किन चीजों पर पड़ता है असर?  

किसी आतंकी संगठन को बैन करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां संगठन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती हैं, जिससे आतंकी हमलों की संभावना कम होती है. आतंकी संगठनों की फंडिंग पर रोक से अवैध धन का प्रवाह कम होता है, जो अर्थव्यवस्था को स्थिर करता है. आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख से समाज में विश्वास बढ़ता है और लोग सुरक्षित महसूस करते हैं. आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से देश की वैश्विक छवि मजबूत होती है और अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ता है. बता दें भारत में हाल ही में गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में 67 आतंकी संगठनों को प्रतिबंधित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- 2004 से 2014 तक कश्मीर में कितने हुए थे आतंकी हमले, 2014 से 2025 तक कितना रह गया आंकड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget