एक्सप्लोरर

कौन होते हैं खोजा मुसलमान, जिनके नाम से जाना जाता था जिन्ना का परिवार?

खोजा मुसलमान एक विशेष इस्लामी समुदाय है. जो मुख्य रूप से इस्माइली शिया संप्रदाय का पालन करते हैं. आइये जानते हैं ये खोजा मुसलमान कौन होते हैं और इनकी विचारधारा, धार्मिक प्रथाएं कैसे अलग होती हैं.

इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों को मुसलमान कहते हैं. लेकिन खुदा को मानने वाले मुसलमान कई पंथों में बंटा हुआ है. उनकी विचारधारा और रहन-सहन भी अलग है. इन्ही में से एक है खोजा मुसलमान आइये जानते हैं कौन होते हैं खोजा मुसलमान, जिनके नाम से जाना जाता था जिन्ना का परिवार?.

कौन हैं खोजा मुस्लिम समुदाय

खोजा मुसलमान एक विशेष इस्लामी समुदाय है, जो मुख्य रूप से भारत के गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पाया जाता है. खोजा मुसलमान मुख्य रूप से इस्माइली शिया संप्रदाय का पालन करते हैं. हालांकि कुछ खोजा सुन्नी इस्लाम का भी अनुसरण करते हैं. इस्माइली मुस्लिम समुदाय के लोग 25 से अधिक अलग-अलग देशों में रहते हैं. ये मुख्य रूप से मध्य और दक्षिण एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. इस्माइली मुसलमान को ही खोजा मुस्लिम के नाम से भी जाना जाता है. इस्माइली मुसलमान जमातखानों में इबादत करते हैं यहां महिलाएं भी पुरुषों के साथ मिलकर इबादत करती हैं. पाकिस्तान के जन्मदाता मोहम्मद अली जिन्ना के पूर्वज गुजरात के रहने  वाले थे. जिन्ना के पिता जेनाभाई ठक्कर व्यापार के लिए उस समय कराची चले गए थे. जिन्ना का परिवार एक खोजा मुस्लिम था. 

धार्मिक प्रथाएं कैसे होती हैं अलग

खोजा इस्माइली मुसलमान अपनी धार्मिक प्रथाओं में मुख्यधारा के इस्लाम से कुछ अलग हैं. वे पांच बार की नमाज, रमजान के पूरे महीने के रोजे या हज जैसी प्रथाओं का पालन नहीं करते. इसके बजाय, वे जमातखानों में इबादत करते हैं. जहां पुरुष और महिलाएं एक साथ प्रार्थना करते हैं. उनकी प्रार्थनाएं और अनुष्ठान इस्माइली परंपराओं पर आधारित हैं, जो कुरान और हदीस के साथ-साथ उनके इमाम के मार्गदर्शन पर केंद्रित हैं. इस वक्त पूरी दुनिया में इस्माइली मुस्लिम समुदाय को फॉलो करे वालों की कुल आबादी 1.5 करोड़ के आसपास है.

भारत में मुस्लिमों की संख्या

बता दें कि इस्लाम धर्म भारत और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है. एक रिसर्च के मुताबिक दुनिया की कुल आबादी में 24 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी है. दुनिया में कुल 1.8 बिलियन मुसलमान हैं. हिंदू धर्म तीसरे स्थान पर है जहां दुनिया की 15.1 प्रतिशत आबादी हिंदू है. बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया में है इसके बाद पाकिस्तान और तीसरे नंबर पर भारत आता है. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल 17.22 करोड़ मुस्लिम थे जो देश की कुल आबादी का 14.2 प्रतिशत था. 

इसे भी पढ़ें- यमुना तो दिल्ली में भी है, फिर शाहजहां ने आगरा में ही क्यों बनवाया ताजमहल?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में बोलने के लिए कितना मिलता है वक्त, यह कैसे होता है तय?
संसद में बोलने के लिए कितना मिलता है वक्त, यह कैसे होता है तय?
गृह मंत्री के काफिले में कितनी गाड़ियां? राहुल गांधी के दावे के बीच जानें
गृह मंत्री के काफिले में कितनी गाड़ियां? राहुल गांधी के दावे के बीच जानें
बच्चों की संख्या से क्यों लक्ष्मी योजना का कनेक्शन? जानें वजह
बच्चों की संख्या से क्यों लक्ष्मी योजना का कनेक्शन? जानें वजह
क्या POK के लोगों की मदद कर सकता है भारत, क्या हैं नियम?
क्या POK के लोगों की मदद कर सकता है भारत, क्या हैं नियम?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget