एक्सप्लोरर

इंसान अगर सांप को काट ले तो क्या होगा, क्या तब भी होगा जहर का असर?

बिहार के बेतिया की घटना से हर कोई हैरान है. यहां एक सालभर के बच्चे ने खतरनाक सांप को काटकर मौत के घाट उतार दिया. क्या होता है जब इंसान सांप को ही काट लेता है क्या तब भी जहर का असर होता है? आइये जानें.

सांप ऐसा खतरनाक जानवर है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मन में डर बैठ जाता है, क्योंकि सांप का काटना जानलेवा हो सकता है. लेकिन बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हर कोई हैरान है. बिहार के बेतिया में एक साल के बच्चे ने सांप को दांतों से काट लिया जिससे सांप की ही मौत हो गई. बच्चे के घरवालों का दावा कि वो सांप कोबरा था. बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया फिलहाल वो स्वस्थ है. ऐसा कैसे हुआ? क्या होता है जब कोई इंसान सांप को काट लेता है तो क्या तब भी सांप का जहर इंसान को नुकसान पहुंचाएगा? चलिए जानते हैं.

जब सांप इंसान को काटता है तो क्या होता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सांप का जहर कैसे काम करता है. जब कोई जहरीला सांप इंसान को काटता है तो उसका जहर इंसान के खून में मिलकर शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचकर तंत्रिका तंत्र, खून या मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है. जिससे खून बहना, मांसपेशियां कमजोर होना जैसी गंभीर समस्याएं हो जाती हैं. कभी-कभी इंसान की मौत भी हो सकती है. लेकिन अगर इंसान सांप को काटता है, तो क्या होता है आइये अब इसे जानते हैं.

इंसान अगर सांप को काट ले तो क्या होता है?

अगर इंसान सांप को काटता है, तो सांप का जहर आमतौर पर इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, जब तक कि जहर इंसान के खून में प्रवेश न करे. इसका कारण यह है कि सांप का जहर तभी असर करता है, जब वह सीधे रक्तप्रवाह में जाता है जैसे कि सांप के काटने से होता है. अगर इंसान सांप को काटता है तो मुंह के जरिए सांप का जहर पाचन तंत्र तक पहुंचता है और इंसान का शरीर उस जहर को निष्क्रिय कर देता है. 

क्या है विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में सांपों के काटने से 80 हजार से 1 लाख 30 हजार लोगों की मौत होती है जिसमें औसतन 50 से 60 हजार लोग भारत के होते हैं.  जो दुनिया में सबसे ज्यादा सांप के काटने से मौत की घटना के आंकड़े हैं. इसिलिए भारत को विश्व की 'सर्पदंश की राजधानी' कहा जाता है. भारत के बाद दूसरे नंबर पर अफ्रीकी देश नाइजीरिया आता है. जहां आंकड़ा 1, 460 है. 

इसे भी पढ़ें- ये है इसरो का सबसे महंगा मिशन, खर्चा जानकर उड़ जाएंगे होश

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख
अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत
अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत

वीडियोज

Ajaz Khan Interview: Elvish Yadav Controversy, Bigg Boss 20, Salman Khan और Viral Allegations पर खुलकर बात
Hunkkaar: The Roar Review | Aneet Padda, Fatima Sana Shaikh और Raghubir Yadav की दमदार Performances
Vibe में Kunal Kemmu, Preity Zinta और Sparsh Shrivastava ने शेयर किए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से
Kanikka Kapur Interview: Sunny Deol, Batwara 1947, Kiara Advani Comparison & More
Sai Ketan Rao Interview: Suraag 2.0, Bigg Boss Journey और Set Secrets पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रोहिंग्या को जल्द भेजे जाएं वापस, तभी...', UNGA में बोले बांग्लादेशी PM तारिक रहमान
'रोहिंग्या को जल्द भेजे जाएं वापस, तभी...', UNGA में बोले बांग्लादेशी PM तारिक रहमान
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, 'ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का...'
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, 'ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का...'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
TGIKS 5: कपिल शर्मा शो में 'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट, अजय देवगन ने बताया काजोल होतीं तो कैसे बनती फिल्म?
कपिल शर्मा शो में 'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट, अजय देवगन ने बताया काजोल होतीं तो कैसे बनती फिल्म?
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
Karela Bhurji: इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- 'वे पद्मभूषण के...'
आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- 'वे पद्मभूषण के...'
Embed widget