एक्सप्लोरर

ये है इसरो का सबसे महंगा मिशन, खर्चा जानकर उड़ जाएंगे होश

NASA और ISRO का एक संयुक्त प्रोजेक्ट NISAR सैटेलाइट आज लॉन्च होने जा रही है जिसकी लागत 12,500 करोड़ रुपये है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसरो का अब तक का सबसे महंगा मिशन कौन सा है? चलिए जानते हैं.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अबतक कई महंगे अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. ये ना केवल भारत के वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाता है बल्कि दुनियाभर में भारत की पहचान को और मजबूत करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसरो का अब तक का सबसे महंगा मिशन कौन सा है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसरो के उस मिशन के बारे में, जिसका खर्चा सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

कितनी है कीमत?

आपको बता दें कि ISRO का सबसे महंगा मिशन है NISAR, यानी नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार मिशन. इस मिशन को आज 30 जुलाई 2025 के दिन श्रीहरिकोटा से GSLV-F16 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जा रहा है. यह मिशन NASA और ISRO का एक संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत करीब 1.5 बिलियन डॉलर, यानी भारतीय रुपये में लगभग 12,500 करोड़ रुपये है. जी हां, यह दुनिया का सबसे महंगा अर्थ-इमेजिंग सैटेलाइट मिशन है और यह इसरो का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है. 

क्या है खास बात?

NISAR सैटेलाइट के खासियत की बात की जाए तो इस सैटेलाइट का वजन 2,392 किलोग्राम है और यह ड्यूल-फ्रीक्वेंसी रडार सिस्टम से लैस है. यह पहला ऐसा सैटेलाइट है जो दो अलग-अलग रडार फ्रीक्वेंसी NASA के L बैंड और ISRO के S बैंड का उपयोग करेगा. इस मिशन का उद्देश्य पृथ्वी की सतह पर होने वाले बदलावों, जैसे भूकंप, ज्वालामुखी, भूस्खलन, ग्लेशियरों की हलचल और जलवायु परिवर्तन को ट्रैक करना है. यह सैटेलाइट हर 12 दिन में पृथ्वी की सतह का हाई-रिजॉल्यूशन नक्शा तैयार करेगा, जो आपदा प्रबंधन, कृषि और जल प्रबंधन में मदद करेगा. नासा ने इस मिशन के लिए L-बैंड रडार, GPS और डेटा रिकॉर्डर उपलब्ध कराए हैं, जबकि इसरो ने S-बैंड रडार, सैटेलाइट बस और लॉन्च सिस्टम का योगदान दिया है. इसरो की हिस्सेदारी इस प्रोजेक्ट में करीब 788 करोड़ रुपये की है.

अबतक का सबसे महंगा मिशन

इसरो के अन्य मिशनों की तुलना में NISAR की लागत कई गुना ज्यादा है. उदाहरण के लिए, इसरो का मंगलयान मिशन, जिसने भारत को मंगल ग्रह तक पहुंचाया, केवल 450 करोड़ रुपये में पूरा हुआ था. वहीं चंद्रयान-3, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उसकी लागत थी 615 करोड़ रुपये, लेकिन NISAR की लागत करीब 788 करोड़ रुपये की है. निसार की लागत इतनी ज्यादा होने की वजह इसकी अत्याधुनिक तकनीक और नासा के साथ सहयोग है.

इसे भी पढ़ें- भारत का ये मेट्रो स्टेशन है सुनामी प्रूफ, समंदर में कितनी भी ऊंची उठें लहरें यहां नहीं घुस सकता पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget