एक्सप्लोरर

यहां सुनिए ब्लैक होल के अंदर से कैसी आवाज आती है? जहां जो जाता है कभी वापस नहीं आता

Black Hole Audio: आपने ब्लैक होल और उससे जुड़े कई रहस्यों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इन ब्लैक होल में से किस तरह की आवाज आती है?

अक्सर अंतरिक्ष के ब्लैक होल की चर्चा इंटरनेट पर की जाती है और ब्लैक होल के कई रहस्यों के बारे में बताया जाता है. कहा जाता है कि ब्लैक होल में कोई चला जाए तो वापस नहीं आ सकता है और उसी में समा जाता है. साथ ही कभी कहा जाता है कि पृथ्वी एक ब्लैक होल में समा सकती है और अगर अगर ब्लैक होल में चली गई तो सब खत्म हो सकता है. कहा जाता है कि ये काफी शांत जगह है और वहां अंधेरा है. ऐसे में आज हम जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ब्लैक होल के अंदर क्या है? 

ब्लैक होल में किस तरह की आवाज आती है, क्या वहां शांति रहती है या किसी तरह का शोर है? साथ ही जानने की कोशिश करेंगे कि अगर अंदर से आवाज आती है तो वो फिर किस चीज की है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब?

क्या ब्लैक होल में शांति होती है?

अगर ब्लैक होल के अंदर के माहौल की बात करें तो ये कहना गलत होगा कि ब्लैक होल के अंदर शांति है. दरअसल, कुछ वक्त पहले नासा ने एक वीडियो जारी किए था, जिसमें बताया था कि ब्लैक होल से किस तरह की आवाज आती है. इससे ये साबित होता है कि अंदर शांति नहीं है. दरअसल, ब्लैक होल में से एक तूफान की आवाज आती रहती है, जो नासा ने रिकॉर्ड किया है. आप नीचे एंबेड किए गए ट्वीट में ये आवाज सुन सकते हैं कि आखिर ब्लैक होल में किस तरह की आवाज आती है. 

बता दें कि पहले 2003 में भी आवाज रिकॉर्ड की गई थी और उसके बाद भी रिकॉर्ड किया गया था. ये आवाज गर्म गैसों में तरंग पैदा होने से होती है और ये एक तरह का कंपन होता है. इस कंपन का डेटा सेनिफिकेशन करके इसकी आवाज को सुनने लायक बनाया और अंतरक्षि में आवाज ट्रेवल ना होने के बाद भी इसे खास तरह से कैच किया गया था. ये आवाज काफी डरावनी भी लगती है और ब्लैक कई मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है. 

क्या होता है ब्लैक होल के अंदर?

ब्लैक में वैसे तो अंधेरा रहता है और वहां इतना ज्यादा गुरुत्वाकर्षण बल होता है कि कोई भी चीज इसकी तरफ खींची चली जाती है और यहां तक की कोई लाइट भी इससे नहीं बच पाती और इसमें चली जाती है. नासा के कई अध्ययनों से पता चलता है कि हमारी आकाशगंगा में लगभग 10 मिलियन से एक बिलियन ब्लैक होल मौजूद हैं. इनके बारे में बहुत कम जानकारी है. साथ ही तेज गुरुत्वाकर्षण की वजह से इससे कोई चीज बाहर नहीं आ पाती. 

पृथ्वी चली जाए तो क्या होगा?

अगर पृथ्वी इसमें चली जाए तो जीवों को बचाना मुश्किल होगा. जब कभी पृथ्वी ब्लैक होल में जाएगी तो इंसान स्पेगेटीफिकेशन को फील करेंगे. इसमें कोई चीज खिंचते हुए पतली हो जाती है. इंसानों के साथ जब ये होगा तो बहुत दर्दनाक होगा और इससे होने वाली मौत बहुत पीड़ा दायक होगी. 

ये भी पढ़ें- इस लेक में मिलते हैं इंसान के कंकाल, किन लोगों की हैं ये हड्डियां? दिल्ली से है सिर्फ 350 KM दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget