एक्सप्लोरर

भारत में किस रूट पर अब तक नहीं पहुंची वंदे भारत? देख लें पूरी डिटेल

भारत का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है, फिर भी भारत के कई क्षेत्र और राज्य ऐसे हैं, जहां यह ट्रेन अभी तक नहीं पहुंची है चलिए जानते हैं भारत मे किस रूट पर अभी तक वंदे भारत की सुविधा नहीं पहुंची है.

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. यहां पर हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं. रेलवे को भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है. इसके जरिए हर दिन लाखों लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक अपना सफर बेहद किफायती टिकट में पूरा करते हैं. यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए रेलवे ने आधुनिक ट्रेनों को भी जोड़ा जिसमें वंदे भारत ट्रेन प्रमुख है. चलिए जानते हैं कि भारत में किस रूट पर अब तक नहीं पहुंची वंदे भारत?.

देश में 144 वंदे भारत ट्रेनें

भारतीय रेल तेजी से अपने ट्रैक नेटवर्क का विस्तार कर रहा है. यही कारण है कि देश मे तेज गति वाली आधुनिक ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है. वंदे भारत भारतीय रेलवे की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है. आज के समय में  भारत में 144 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं. लेकिन आज भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां यह ट्रेन अभी तक नहीं पहुंची है. चलिए जानते हैं कौन से हैं उन क्षेत्रों के बारे में. 

 आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत ट्रेनें अपनी आधुनिक सुविधाओं और तेज गति के लिए जानी जाती है. 15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी. तब से यह ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दे रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे आधुनिक और अर्ध-हाई स्पीड ट्रेन है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. यह 'मेक इन इंडिया' पहल का हिस्सा है और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा निर्मित है. वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें आरामदायक एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव सीटें (180 डिग्री घूमने वाली) हैं. स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे, मुफ्त वाई-फाई और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम यात्रा को मनोरंजक बनाते है. लग्जरी टॉयलेट, उच्च गुणवत्ता वाला भोजन, सीसीटीवी, फायर अलार्म, 'कवच' तकनीक और वायरलेस चार्जिंग पोर्ट सुरक्षा व सुविधा बढ़ाते हैं.

कहां नहीं पहुंची वंदे भारत?

वंदे भारत का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है, फिर भी भारत के कई क्षेत्र और राज्य ऐसे हैं, जहां यह ट्रेन अभी तक नहीं पहुंची है. पूर्वोत्तर के कुछ राज्य मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अभी तक वंदे भारत ट्रेन की सेवाएं शुरू नहीं हुई हैं. इन राज्यों में रेलवे ट्रैक की सीमित उपलब्धता और भौगोलिक चुनौतियां इसका कारण हो सकती हैं. हालांकि, असम में गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर वंदे भारत चल रही है, लेकिन अन्य पूर्वोत्तर राज्यों तक इसका विस्तार अभी बाकी है.

इसे भी पढ़ें-आखिर पीला ही क्यों होता है जेसीबी के बुलडोजर का रंग, पहली बार इसे किस रंग में रंगा गया था?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget