एक्सप्लोरर

जिस नदी ने धराली में मचाई तबाही उसे क्यों कहते हैं खीरगंगा, आखिर ये निकलती कहां से है?

उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक बादल फटने से खीरगंगा नदी में आई बाढ़ ने पूरे गांव को बुरी तरह प्रभावित किया. आइये जानते हैं कि जिस नदी ने धराली में तबाही मचाई उसका नाम खीरगंगा क्यों पड़ा.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से आए सैलाब ने बारी तबाही मचाई. बादल फटने से खीरगंगा नदी ने रौद्र रूप ले लिया और कुछ ही सेकंड में धराली गांव को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया. साथ ही रास्ते में पड़ने वाले घर, होटल, होमस्टे को बहा ले गई. लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस नदी का नाम खीरगंगा क्यों पड़ा? और इसका उद्गम कहां से होता है? आइए, जानते हैं.

कहां से निकलती है खीरगंगा नदी

खीरगंगा नदी भागीरथी नदी की एक सहायक नदी है. ये उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बहती है. श्रीकंठ पर्वत शिखर से निकलने वाली खीर गंगा अपनी विनाशकारी बाढ़ के लिए जानी जाती है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस नदी का पानी इतना स्वच्छ और शुद्ध है कि यह दूध या खीर जैसा दिखता है. यही वजह है कि इसे खीरगंगा नाम दिया गया. 

क्या है पौराणिक मान्यता

हिंदू पौराणिक कथाओं में भी खीरगंगा का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने यहां तपस्या की थी. अपनी माता पार्वती ने कार्तिकेय के लिए दूध की एक धारा प्रवाहित की थी, जो खीर के समान थी. बाद में इस धारा को पानी में बदल दिया गया ताकि इसका दुरुपयोग न हो. आज भी इस नदी के पास गर्म पानी के कुंड हैं. स्थानीय मान्यता है कि इस नदी में स्नान करने से कई तरह की बीमारियों में राहत मिलती है.

खीरगंगा नदी ने कब-कब मचाई तबाही

यह नदी पहले भी कई बार अपना विनाशकारी रूप दिखा चुकी है. 19वीं सदी में खीरगंगा में आई भयानक बाढ़ ने 206 मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था. हाल के वर्षों में भी 2013 और 2018 में इस नदी में उफान आया था, जिससे इलाके को भारी नुकसान हुआ. 

तबाही से लोगों में खौफ

इस साल फिर से खीरगंगा ने अपना रौद्र रूप दिखाया और अपनी चपेट में पूरा धराली गांव को लिया. इस भयानक तबाही को देख लोगों के मन में डर का माहौल है. बता दें कि खीरगंगा नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई. जिसमें 100 लोग लापता हैं. धराली में राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, और स्थानीय प्रशासन लगातार प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा पर दुख जताया है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

इसे भी पढ़ें- 11 साल में छठवीं बार चीन जा रहे पीएम मोदी, लेकिन इन प्रधानमंत्रियों ने पड़ोसी देश में एक बार भी नहीं रखा कदम

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rani Karnavati and Humayun: इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget