एक्सप्लोरर

जिस किले को बनवाया उसी ने ले ली जान, जानिए कैसे हुई थी मुगल बादशाह हुमायूं की मौत?

हुमायूं ने मुगल साम्राज्य की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लेकिन वो ज्यादा दिन तक राजपाठ का सुख नहीं भोग पाए. चलिए जानते हैं उस हादसे के बारे में जिसमें हुमायूं की मौत हो गई.

दिल्ली का पुराना किला दिल्ली का सबसे प्राचीन किला माना जाता है. ये किला ना केवल अपनी प्राचीनता के लिए जाना जाता है बल्कि एक महत्वपूर्ण घटना का भी साक्षी है. हुमायूं जिन्होंने मुगल साम्राज्य की नींव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी मृत्यु की कहानी भी इसी किले से जुड़ी है. चलिए जानते हैं कि हुमायूं की मौत कैसे हुई थी.

पुराने किले का इतिहास

हुमायूं, बाबर का पुत्र और मुगल साम्राज्य का दूसरा बादशाह था. 1530 में बाबर की मृत्यु के बाद हुमायूं ने गद्दी संभाली, लेकिन उसका शासन चुनौतियों से भरा रहा. शेरशाह सूरी से हारकर उसे 15 साल तक निर्वासन में रहना पड़ा. 1555 में हुमायूं ने दिल्ली पर दोबारा कब्जा किया और अपने प्रिय दीनापनाह किले में रहने लगा. यह किला, जिसे आज पुराना किला के नाम से जाना जाता है, हुमायूं ने 1533 में बनवाना शुरू किया था. लेकिन किसे पता था कि यही किला उनकी मृत्यु का कारण बनेगा.

कैसे हुई हुमायूं की मृत्यु

27 जनवरी 1556 की शाम को हुमायूं अपनी लाइब्रेरी में थे, जो दीनापनाह किले के शेर मंडल में स्थित थी. शेर मंडल एक ऊंची इमारत थी, जिसे हुमायूं ने खगोलशास्त्रीय अध्ययन और पुस्तकालय के लिए बनवाया था. इतिहासकारों के अनुसार, उस दिन हुमायूं नमाज के लिए जल्दी में थे. सूर्यास्त के समय जब वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तभी उन्हें मस्जिद से अजान की आवाज सुनाई थी जल्दबाजी में अजान की आवाज सुनकर झुककर सजदे में बैठने की कोशिश की तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वो सीढ़ियों से गिर गए. सीढ़ियों से गिरने के बाद उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं. 

तीन दिन बाद हो गई हुमायूं की मौत

इस दुर्घटना के बाद हुमायूं को तुरंत चिकित्सा दी गई, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई. तीन दिन बाद 30 जनवरी 1556 को केवल 47 वर्ष की आयु में हुमायूं का निधन हो गया. हुमायूं की मौत ने मुगल साम्राज्य को झकझोर कर रख दिया क्योंकि उस समय उनका पुत्र अकबर केवल 13 वर्ष का था. हुमायूं की पत्नी हमीदा बानो और दरबारियों ने अकबर को गद्दी सौंपने का फैसला किया, जिसने बाद में मुगल साम्राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. 

किले की संरचना

पुराना किला आज भी दिल्ली में खड़ा है और हुमायूं की इस दुखद कहानी को बयां करता है. उनकी कब्र, जिसे हुमायूं का मकबरा कहा जाता है. पुराना किला लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. किले की दीवारें 18 मीटर ऊंची हैं. इसके अंदर दो प्रमुख द्वार हुमायूं गेट, तलाकी गेट और बड़ा दरवाजा है. किले के अंदर एक सुंदर झील भी है जो वर्तमान में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है.

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में कृष्ण भगवान का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है? जानिए उसका इतिहास और महत्व

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSF Personnel Attack: सेना या पुलिस, किस पर हमला करने पर ज्यादा मिलती है सजा?
सेना या पुलिस, किस पर हमला करने पर ज्यादा मिलती है सजा?
Midterm Elections 2026: US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
How Loco Pilot Knows Platform: लोको पायलट को कैसे पता लगता है, किस प्लेटफॉर्म पर लेनी है ट्रेन?
लोको पायलट को कैसे पता लगता है, किस प्लेटफॉर्म पर लेनी है ट्रेन?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget