एक्सप्लोरर

देश में कितने टोल प्लाजा और इनसे हर दिन कितनी होती है कमाई, आंकड़े जान लेंगे तो हैरान रह जाएंगे आप

आप जब भी नेशनल हाईवे या एक्सप्रेस वे पर गाड़ी से सफल करते हैं तो आपको टोल टैक्स का सामना जरूर करना पड़ता होगा. क्या आपको पता है देश में कुल कितने टोल टैक्स संचालित हैं और इनकी हर दिन की कमाई कितनी है.

भारत में सड़कों का जाल जितनी तेजी से फैल रहा है टोल प्लाजा से होने वाली कमाई भी आसमान छू रही है. जब भी आप किसी राष्ट्रीय राजमार्गों या एक्सप्रेस वे पर यात्रा करते हैं तो वहां वाहन चालकों को टोल टैक्स देना पड़ता है जो सड़कों के निर्माण, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कितने टोल प्लाजा हैं और इनसे हर दिन कितनी कमाई होती है? तो इसी सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं. जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं.

भारत में कितने टोल प्लाजा संचाहित हैं

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार जून 2025 तक देश में कुल 1,087 टोल प्लाजा संचालित हो रहे हैं. ये टोल प्लाजा भारत के 1.5 लाख किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिनमें से करीब 45,000 किलोमीटर पर टोल वसूला जाता है. पिछले कुछ वर्षों में टोल प्लाजा की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. देश में जितने टोल प्लाजा मौजूदा समय में हैं उनमें से 457 टोल प्लाजा का निर्माण पिछले पांच सालों में किया गया है. यह वृद्धि सड़क बुनियादी ढांचे के विस्तार और फास्टैग जैसी तकनीक के व्यापक उपयोग का परिणाम है.

टोल प्लााज से सालाना कितनी कमाई

लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक ये 1,087 टोल प्लाजा हर दिन औसतन 168.24 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं. यानी सालाना आधार पर यह राशि लगभग 61,408.15 करोड़ रुपये तक पहुंचती है. यह आंकड़ा भारत के सड़क नेटवर्क की वित्तीय ताकत को दर्शाता है. खास बात यह है कि फास्टैग के लागू होने से टोल चोरी में कमी आई है जिसके चलते 2019-20 में 27,504 करोड़ रुपये की तुलना में 2023-24 में टोल संग्रह दोगुना होकर 55,882 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. पिछले पांच वर्षों में कुल टोल संग्रह 1.93 लाख करोड़ रुपये रहा है.

कौन से टोल प्लाजा हैं सबसे कमाऊ?

गुजरात के वडोदरा-भरूच खंड पर स्थित भरथना टोल प्लाजा देश में सबसे अधिक कमाई करने वाला टोल प्लाजा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में अकेले 472.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद राजस्थान का शाहजहांपुर टोल प्लाजा और पश्चिम बंगाल का जलाधुलागोरी टोल प्लाजा आता है. चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश का बड़ाजोर और पांचवे नंबर पर हरियाणा का घरौंडा टोल प्लाजा आता है.

इसे भी पढ़ें- क्या खान सर की तरह कोई भी खोल सकता है चैरिटी अस्पताल, जानिए इसको लेकर क्या हैं नियम-कानून

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?
स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?
इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?
इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?
यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget