एक्सप्लोरर

जहां गए हैं पीएम मोदी, वहां के सुल्तान के पास सोने से बनी कारें, जानें उनके बारे में सबकुछ

पीएम मोदी ब्रुनेई के लिए रवाना हुए हैं. ब्रुनेई के सुल्तान का नाम दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में आता है. जिनके पास गोल्ड से बनी कारें तक हैं. चलिए आज ब्रुनेई के सुल्तान के बारे में सबकुछ जानते हैं.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना हुए हैं. विदेश मंत्रालय के सचिव जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया कि पीएम ब्रुनेई के सुल्‍तान हाजी हसनल बोलकिया के बुलावे पर ब्रुनेई जा रहे हैं और यहां वे दो दिनों के दौरे पर रहेंगे. यह कोई आम देश नहीं है, यहां पर कई कठोर कानून लागू हैं. इतना ही नहीं यहां के रॉयल फैमिली की खूब चर्चा होती है. पीएम के दौरे और वहां के कानून व रॉयल फैमिली की वजह से भारत में इसकी चर्चा खूब हो रही है. 

ब्रुनेई का शासक कौन? 
हसनल बोलकिया ब्रुनेई के शासक हैं. यह वह सुल्‍तान है, जिसकी गिनती दुनिया के अमीर लोगों में होती है. यह देश साल 1984 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था. इस बीच . सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III 5 अक्टूबर 1967 से इस देश के राजा थे. इनके बाद अब हसनल बोलकिया करीब 59 सालों से सम्राट के पद पर काबिज हैं. ये अपने लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल और अमीरियत की वजह से दुनियाभर में फेमस हैं. इस देश में सजा शरिया कानून के हिसाब से दी जाती है. 

कितनी लग्जरी है इनकी लाइफ?
हसनल बोलकिया अपनी लग्जरी लाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. सबसे खास  नका महल जो कई एकड़ में फैला है और उसमें बहुत सी चीजें सोने की हैं. इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट प्लेन है, जिस पर भी सोने की परत लगी हुई है. इसके साथ ही कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियों का कलेक्शन ब्रुनेई के सुल्तान का ही है. कई गाड़ियों पर सोने की परत चढ़ी हुई है. सुल्तान की प्रोपर्टी को लेकर कई रिपोर्ट्स मौजूद हैं, जिसमें दावा किया गया है कि उनके पास कुल 30 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. 

सोने से ज्‍यादा प्‍यार 
सुल्‍तान का सोने के प्रति इतना प्रेम है कि घर में सोने के बेसिन लगे हैं. इतना ही नहीं कार, प्लेन पर भी सोना लगाया गया है. सुल्तान का प्राइवेट प्लेन भी कोई आम प्लेन नहीं है. यह प्‍लेन अंदर से पूरा पीला दिखाई देता है, यानी आपको लगेगा कि यह सोने का प्‍लेन है. क्‍योंकि इसमें सोने का इस्‍तेमाल खूब किया गया है. अमीरी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने एक बार अपनी बेटी को गिफ्ट में Airbus A340 दिया था. 

कैसा देश है ब्रुनेई?
यह साउथ ईस्ट एशिया का एक अमीर और छोटा देश है, जहां की आबादी 5 लाख से भी कम है और यहां की औसत आयु पुरुषों की 73 और महिलाओं की 75 है. ब्रुनेई को आजादी 1984 में मिली. दक्षिण चीन सागर इसके उत्तर में स्थित है और मलेशिया इसके पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में है. यहां की सरकार की आय का मेन सोर्स ऑयल और गैस है, जिसका देश की GDP में 80 फीसद योगदान है. 

कैसा है इस देश का कानून? 
इस देश में शरिया कानून के हिसाब से सजा दी जाती है. यहां तालिबान और अरब के कुछ देशों जैसे ही कानून होते हैं. अगर कोई चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके हाथ काट दिए जाते हैं और रेप की सजा मौत दी जाती है. LGBTQ की सजा यहां पत्थरों से मार मारकर मौत है. इसे लेकर इंटरनेशनल स्‍तर पर नाराजगी भी दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: गौ-तस्करी के शक में 12वीं के छात्र की हत्या, देश में अब तक इतने लोगों को उतारा गया मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?
अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात
अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात

वीडियोज

Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs
Komal Rani की पोस्ट के बाद Govinda और Sunita Ahuja की कंट्रोवर्सी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget