एक्सप्लोरर

क्या पटरी पर रखे गैस सिलेंडर का भी पता लगा सकता है नया कवच सिस्टम? ये रहा जवाब

कवच सिस्टम में एक मजबूत संचार नेटवर्क है, जो ट्रेन और कंट्रोल रूम के बीच रीयल-टाइम डेटा ट्रांसफर करता है. कवच सिस्टम ट्रेन की स्थिति, गति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी कंट्रोल रूम को ट्रांसफर करता है

इंडियन रेलवे ने अपने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कवच (KAVACH) नाम की एक हाईटेक सुरक्षा प्रणाली विकसित की है. अब इसी कवच सिस्टम के अपग्रेड वर्जन 4.0 का परीक्षण करने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को कोटा मंडल के सवाई माधोपुर गए थे. वहां उन्होंने लोको पायलटों के साथ संवाद किया और कवच सिस्टम की विशेषता भी बताई. खैर, चलिए अब आपको बताते हैं कि क्या कवच 4.0 रेलवे ट्रैक पर रखे गैस सिलेंडर का भी पता लगा लेता है.

पहले समझिए कवच सिस्टम है क्या

कवच सिस्टम एक प्रकार का स्वचालित ट्रेन सुरक्षा तंत्र है, जो ट्रेनों के बीच टकराव की संभावना को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. कवच सिस्टम का उद्देश्य है कि ट्रेनें अपने तय मार्गों पर सुरक्षित तरीके से चल सकें और किसी भी इमरजेंसी दुर्घटना से बचा जा सके. चलिए अब जानते हैं कि आखिर ये काम कैसे करता है.

सेंसर्स और डिटेक्शन की खासियत

कवच सिस्टम में कई प्रकार के सेंसर्स होते हैं, जो ट्रैक के आसपास की स्थिति की निगरानी करते हैं. ये सेंसर्स लगातार ट्रेन के चारों ओर की चीजों को स्कैन करते हैं. अगर कोई दूसरी ट्रेन, बाधा, या कोई अन्य खतरा सामने आता है, तो यह सिस्टम तुरंत उसे पहचान लेता है. 

ऑटोमेटेड ब्रेकिंग सिस्टम से समझिए

जब कवच सिस्टम किसी खतरे का पता लगाता है, तो यह लोकोपायलट को चेतावनी देता है. अगर लोकोपायलट निर्धारित समय के भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है, तो सिस्टम अपने आप ट्रेन को रोकने के लिए ब्रेक को सक्रिय कर देता है. इससे टकराव की संभावना को काफी हद तक कम कर दिया जाता है.

रीयल-टाइम डेटा भी शामिल है

कवच सिस्टम में एक मजबूत संचार नेटवर्क है, जो ट्रेन और कंट्रोल रूम के बीच रीयल-टाइम डेटा ट्रांसफर करता है. कवच सिस्टम ट्रेन की स्थिति, गति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को तुरंत कंट्रोल रूम को ट्रांसफर करता है, इससे कंट्रोल रूम को हर समय ट्रेनों की वर्तमान स्थिति पता रहती है.

सिलेंडर का भी पता चल जाता है क्या?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक सिलेंडर मिला था. लोकोपायलट को जैसे ही सिलेंडर दिखा उसने तुरंत ट्रेन रोक दी. अगर समय पर लोकोपायलट ने ब्रेक ना लगाया होता तो ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकती थी. अब सवाल उठता है कि क्या ट्रैक पर रखे गैस का कवच सिस्टम पता लगा सकता था. दरअसल, कवच सिस्टम में एक खासियत है सेंसर्स और डिटेक्शन का. इसके जरिए कवच अपने आसपास की स्थिति को स्कैन कर उसकी सूचना कंट्रोल रूम को भेजता है. हालांकि, यह सिस्टम बड़ी चीजों पर काम करता है.

जैसे एक ही पटरी पर अगर दो ट्रेनें आमने सामने आ जाएं तब ये काम करता है. इसके अलावा अगर पटरी टूटी हो या पटरी पर कोई बड़ी चीज हो तो उसकी जानकारी कवच सिस्टम दे देता है. लेकिन गैस सिलेंडर किसी ट्रैक पर है, इसकी जानकारी कवच देता है या नहीं फिलहाल इस पर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें: नाम के पीछे 'मुल्ला' क्यों लगाते हैं कई मुसलमान? आप नहीं जानते होंगे कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget