एक्सप्लोरर

Kartarpur Corridor: क्या पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब जाने के लिए भी लगता है वीजा?

Kartarpur Corridor: क्या पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब जाने के लिए भी लगता है वीजा, चलिए जानते हैं भारत और पाकिस्तान में क्या हुआ है इसको लेकर समझौता.

Kartarpur Corridor:  करतारपुर साहिब यह स्थान सिख धर्म में एक पवित्र स्थान है. यहां गुरु नानकदेव जी ने अपने जीवन के अंतिम दिनों को बिताया था. इसलिए इसका महत्व सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है. भारत समेत दुनियाभर से यहां लाखों सिख माथा टेकने हर साल आते हैं.

पाकिस्तान में सिख धर्म के दो प्रमुख स्थल हैं एक ननकाना साहिब, दूसरा करतारपुर. ननकाना साहिब लाहौर से करीब 75 किलोमीटर दूर स्थित है, वहीं करतारपुर साहिब भी लाहौर से 117 किलोमीटर दूर स्थित है. भारत से जो भी श्रृद्धालु पाकिस्तान जाते हैं वह पहले करतारपुर जाते हैं फिर ननकाना साहिब के दर्शन करते हैं. चलिए बताते हैं कि क्या पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब जाने के लिए भी लगता है वीजा.

करतारपुर साहिब
करतारपुर साहिब पाकिस्तान के लाहौर से 117 किलोमीटर दूर नारोवाल जिले में स्थित है, अगर इसकी दूरी भारतीय सीमा से देखें तो यह भारतीय सीमा से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. करतारपुर कॉरिडोर बनने से पहले यहां जाने के लिए काफी दूरी का रास्ता तय करना पड़ता था और वीजा लगता था. इस वीजा सिस्टम में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

करतारपुर कॉरिडोर बनने के बाद यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है. भारत और पाकिस्तान की सरकार के बीच एक समझौता हुआ है जिसको अब पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है. 24 अक्टूबर 2019 को पहली बार इसके लिए कॉरिडोर का समझौता किया गया था. इसके जरिए यहां जाने वाले श्रृद्धालु बिना किसी रोक-टोक के अपनी यात्रा करते हैं.

ये चीजें होती हैं जरूरी
करतारपुर कॉरिडोर वीजा फ्री है, लेकिन यहां जाने के लिए पाकिस्तान की तरफ से तीर्थयात्रियों को 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क लगाया जाता है, इसको हटाने के लिए कई बार आग्रह भी किया गया है लेकिन यह पाकिस्तान की तरफ से नहीं हटाया गया. हालांकि इसके लिए प्रूफ के तौर पर पासपोर्ट ले जाना जरूरी होता है. इमरान खान ने इसको हटाने के लिए वादा किया था लेकिन यह अभी तक चल रहा है.

यहां जाने से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

अगर आप करतारपुर जाने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा लें. इसके लिए आपको https://prakashpurb550.mha.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यह फार्म भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद SMS/MAIL के जरिए आपको इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथोराइजेशन किया जाता है. यह सबसे जरूरी होता है.

इतने  श्रृद्धालु करते हैं रोज दर्शन
भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा 9 नवंबर 2019 को इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया था. बीच में कोरोना के चलते इसको बंद कर दिया गया था, 17 नवंबर 2021 को फिर एक बार इसकी शुरूआत की गई. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 साल तथा 4 महीनों में इस कॉरिडोर के माध्यम से 3,44,000  श्रृद्धालुओं ने अबतक दर्शन किया है. वहीं, आधिकारिक डाटा के हिसाब से यहां करीब 400 श्रृद्धालु  हर दिन करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का दर्शन करने आते हैं.भारत की तरफ से पाकिस्तान को 5000 श्रृद्धालुओं  को प्रतिदिन जाने के लिए अनुमति देने के लिए कहा गया है, जबकि स्पेशल डे पर इसकी संख्या 10,000 करने के लिए कहा गया है.लेकिन यह संख्या अभी इससे बहुत कम है.

इसे भी पढ़ें- यूपी में कोई लड़की मेल जिम ट्रेनर रखना चाहे तो क्या वो ऐसा कर सकती है? जान लें जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Property Documents: मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
Australia Uranium: ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
US Attack Chabahar Port: ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए थे 1 हजार करोड़ रुपये, जानें उनका अब क्या होगा?
ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए थे 1 हजार करोड़ रुपये, जानें उनका अब क्या होगा?
Coin Production: 1 रुपये का सिक्का बनाने में कितना खर्च करती है सरकार, कितने घाटे के बाद हमें मिलते हैं सिक्के?
1 रुपये का सिक्का बनाने में कितना खर्च करती है सरकार, कितने घाटे के बाद हमें मिलते हैं सिक्के?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget