एक्सप्लोरर

EVM को लेकर फिर उठ रहे सवाल, जानें इसे कौन बनाता है और हैक करना कितना मुश्किल

भारत में EVM को बनाने का काम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) करती है. आपको बता दें, ये दोनों संस्थाएं भारत सरकार के तहत आती हैं.

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. महाराष्ट्र में जहां 20 नवंबर को मतदान होंगे, वहीं रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा. जबकि, झारखंड में 13 नवंबर को मतदान होगा और 20 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा होगी. हालांकि, इन राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी दलों ने ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. अब इन सवालों का जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जनता मतदान में भाग लेकर सवालों का जवाब देती है.

जहां तक ईवीएम का सवाल है, वे 100 फीसदी फूलप्रूफ हैं. आपको बता दें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये बातें झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान से ठीक पहले कही हैं. खैर, चलिए अब जानते हैं कि क्या ईवीएम को सच में हैक किया जा सकता है. इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि भारत के चुनावों में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम को बनाता कौन है?

क्या ईवीएम कौ हैक किया जा सकता है?

ईवीएम को हैक करने की संभावनाएं चुनाव से पहले अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं. हालांकि, ईवीएम के डिज़ाइन और सुरक्षा उपायों को देखते हुए, इसके हैकिंग की संभावना ना के बराबर है. दरअसल, ईवीएम में इस्तेमाल होने वाले चिप्स और सर्किट्स को ऐसे डिज़ाइन किया जाता है कि इन्हें सामान्य डिवाइस की तरह हैक नहीं किया जा सकता. इसके अलावा ईवीएम में इकट्ठा डेटा को एन्क्रिप्ट किया जाता है, ताकि इसे एक्सेस ना किया जा सके.

ईवीएम को कौन सी कंपनी बनाती है

भारत में ईवीएम को बनाने का काम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) करती है. आपको बता दें, ये दोनों संस्थाएं भारत सरकार के तहत आती हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. यही वजह है कि ईवीएम से छेड़छाड़ करना या उसे हैक करना लगभग नामुमकिन है.

बीते वर्ष ही चुनाव आयोग ने कहा था कि जिन लोगों को लगता है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है, वह हमारे सामने इसे हैक कर अपनी बात को साबित करें. हालांकि, चुनाव आयोग के इस बयान के बाद कोई भी व्यक्ति इलेक्शन कमीशन के पास ईवीएम को हैक करने नहीं गया.

ये भी पढ़ें: Baba Siddique Murder Case: कॉन्ट्रैक्ट किलिंग को सुपारी देना क्यों कहते हैं? नहीं जानते होंगे आप इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget