एक्सप्लोरर

JCB की खुदाई बहुत देखी होगी!...आज यह भी जान लीजिए इस मशीन का असली नाम क्या है

JCB Machine: आमतौर पर लोग इसे JCB मशीन ही कहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मशीन का असली नाम क्या होता है?

Real Name of JCB Machine: आपने देखा होगा कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर एक पीले रंग की मशीन से खुदाई या तोड़फोड़ जैसे काम किए जाते हैं. बड़ी से बड़ी खुदाई या तोड़फोड़ का काम ये मशीन कुछ ही मिनटों या घंटों में कर देती है. जब यह मशीन काम करती है तो आसपास के लोग रुक-रुककर इसको देखते हैं. ये मशीन इतनी पॉपुलर है कि एक बार ट्विटर पर इसे लेकर ‘JCB Ki Khudai’ ट्रेंड करने लगा था!  इस मशीन की ये खासियत है कि इसे दोनों तरफ से ऑपरेट किया जाता जा सकता है. 

चूंकि इस मशीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में JCB लिखा होता है, इसलिए आमतौर पर लोग इसे JCB मशीन ही कहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मशीन का असली नाम क्या होता है? अगर नहीं, तो पढ़िए इस आर्टिकल को और जानिए क्या है इसका असली नाम...

क्या है इस मशीन का सही नाम?
JBC तो इसे बनाने वाली कंपनी का नाम है. दरअसल, इस मशीन का नाम बैकहो लोडर (Backhoe Loader) है. बैकेहो लोडर को चलाने का तरीका काफी अलग होता है. एक ओर यह तोड़फोड़ और खुदाई जैसे काम करती हैं, वहीं दूसरी ओर किसी वाहन की तरह सड़क पर चल सकती है. खुदाई या तोड़फोड़ के काम के लिए इसे लीवर्स के माध्यम से हैंडल किया जाता है. इसमें ऊपर की तरफ एक केबिन बना होता है, जिसमें एक साइड स्टेयरिंग होता है, जबकि दूसरी तरफ क्रेन की तरह लीवर लगे होते हैं. 

आगे वाला हिस्सा होता है 'लोडर'
इस मशीन के एक ओर बड़ा वाला हिस्सा लगा होता है जिसे लोडर कहते हैं. लोडर से सामान को उठाया जाता है. मान लीजिए, कहीं काफी मिट्टी पड़ी है तो उसे हटाने या किसी ट्रक या ट्रॉले में भरने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा.

अलग-अलग पार्ट्स मिलकर बनाते हैं मशीन!
इसके अलावा दूसरी तरफ इसमें एक बकैट लगा होता है जो Backhoe से जुड़ा होता है और इससे ऑपरेट होता है. यह हिस्सा ज्यादातर खुदाई करने के काम आता है. वैसे यह एक तरह का ट्रैक्टर ही होता है, जिसमें प्रमुख तौर टैक्टर, लोडर और बैकहो आदि हिस्से शामिल होते है. इसके अलावा इसमें टायर के साथ ही स्टैब्लाइजर लैग्स भी होते हैं. इस प्रकार इन सभी अलग-अलग पार्ट्स से मिलकर यह एक मशीन बनती है.

JCB के कई तरह के प्रोडक्ट होते हैं, जिसमें अलग-अलग कामों के लिए Backhoe loaders, Compactors, Excavators, generators, Mini Excavators, Skid Steer Loaders आदि मशीनें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -

अब 4K Resolution के भी आने लगे हैं स्मार्टफोन लेकिन रेजोल्यूशन का काम क्या है? आपके लिए क्या है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget