एक्सप्लोरर

बुलेट ट्रेन तो जापान और चीन दोनों में है... मगर कहां वाली ज्यादा अच्छी है?

दोनों देशों में बुलेट ट्रेन टेक्नोलॉजी के आधार पर उन्नत हैं और उनका समान उपयोग किया जाता है. हालांकि ज्यादातर लोग समझते हैं कि जापान के शिंकंसेन बुलेट ट्रेन का नेटवर्क दुनिया का सबसे अच्छा नेटवर्क है.

Bullet Train: टेक्नोलॉजी के मामले में जापान और चीन को दुनियाभर में जाना जाता है. अपनी इसी टेक्नोलॉजी की बदौलत हाई स्पीड ट्रेनों के मामले में भी दोनों ही देशों का नाम सबसे पहले आता है. हालांकि, इन दोनों के अलावा भारत सहित कई अन्य देशों में भी सेमी हाईस्पीड और हाईस्पीड ट्रेनें चल रही हैं. लेकिन, रफ्तार के मामले में चाइना और जापान बाकी देशों से काफी आगे हैं. आइए समझते हैं कि इन दोनों देशों में से किसकी बुलेट ट्रेन ज्यादा अच्छी है.

जापान की बुलेट ट्रेन

दुनिया की सबसे पहले बुलेट ट्रेन जापान ने चलाई थी. जिसे साल 1964 में चलाया गया था. जापान अपनी विश्वसनीय टेक्नोलॉजी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. बुलेट ट्रेन के मामले में भी जापान ने अपनी इस खासियत को बरक़रार रखा है. बुलेट ट्रेन की टेक्नोलॉजी और इसकी बेहतरी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इतने सालों में ये किसी भी दुर्घटना का शिकार नहीं हुई.

उत्कृष्ट है जापान की बुलेट ट्रेन सेवा

जापान में हर साल 33 करोड़ लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस ट्रेन व्यवस्था में सिर्फ रफ्तार के साथ-साथ सुरक्षा को भी पूरा ख्याल रखा गया है. बुलेट ट्रेन दुर्घटना की वजह से जापान में आज तक एक की भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. वहां इनके लेट होने का औसत समय एक मिनट से भी कम है. वैश्विक मानकों के अनुसार, जापान की बुलेट ट्रेन नामक शिंकंसेन रेल सेवाएं दुनियाभर में सबसे उत्कृष्ट हैं. शिंकंसेन रेल का नेटवर्क में उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाता है, जो यात्रियों को तेजी से और आराम से अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा देता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान की बुलेट ट्रेनों की रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे है. 

चीन के पास है सबसे तेज चलने वाली ट्रेन 

चीन की बुलेट ट्रेन रेल सेवाएं भी विश्वसनीय हैं. चीन ने अपनी बुलेट ट्रेन रेल सेवाओं को विस्तारित करते हुए बहुत कुछ किया है. चीन की बुलेट ट्रेनों की रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचती है. हालांकि, दुनिया की सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन का खिताब अभी भी चीन के पास है, जिसकी अधिकतम स्पीड 600 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.

चीन में बुलेट ट्रेन के दो बड़े नेटवर्क हैं. पहला है - उत्तर चीन में बीजिंग-शंघाई हाई स्पीड रेल लाइन और दूसरा दक्षिण चीन में गुआंगझोउ-शेंजेन हाई स्पीड रेल लाइन है. इनके अलावा भी चीन में कई बुलेट ट्रेन लाइनें हैं, जो अलग-अलग शहरों को जोड़ती हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का विस्तार करीब 38,000 किलोमीटर है, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा बुलेट ट्रेन नेटवर्क है. इसमें कुल 41 लाइनें हैं, जिनमें से कुछ लाइनों पर ट्रेन, चीनी बुलेट ट्रेन लाइन की रैंकिंग के अनुसार 350 किमी/घंटे से भी अधिक की स्पीड से चलती हैं. हालांकि, चीन ने अपनी बुलेट ट्रेनों को काफी लग्जरी रूप दिया है.

किस देश की बुलेट ट्रेन है अच्छी?

दोनों देशों में बुलेट ट्रेन टेक्नोलॉजी के आधार पर उन्नत हैं और उनका समान उपयोग किया जाता है. हालांकि, ज्यादातर लोग समझते हैं कि जापान के शिंकंसेन बुलेट ट्रेन का नेटवर्क दुनिया का सबसे अच्छा नेटवर्क है. दोनों देशों की बुलेट ट्रेन सेवाओं में यात्रा की दृष्टि से, तकनीक की दृष्टि से और अन्य आवश्यक तत्वों की दृष्टि से कुछ अंतर अवश्य हैं. यह यात्री के अनुभव पर भी निर्भर करता है कि उसे किस देश की ट्रेन में ज्यादा अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें - कार पार्क करते समय अपना लीजिए ये ट्रिक्स...कभी नहीं होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget