एक्सप्लोरर

Oldest People In Japan: जापान में 100 की उम्र पार कर चुकी महिलाओं की संख्या बढ़ी, क्या है इतने साल तक जिंदा रहने का राज

Oldest People In Japan: जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया है. आइए जानते हैं क्या है उनकी लंबी उम्र का राज.

Oldest People In Japan: जापान अपने लोगों की लंबी उम्र के लिए एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक 100 साल या फिर उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 99,763 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. जापान ने 100 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के मामले में यह एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह देश ऐसा लगातार 55 साल से कर रहा है. आपको बता दें कि इन 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 88% महिलाएं हैं. यानी की 87,784 महिलाओं और 11,979 पुरुषों का सटीक आंकड़ा है. 

जापान के सबसे बुजुर्ग पुरुष और महिला 

जापान की सबसे बुजुर्ग महिला 114 साल की है. इनका नाम शिगेको कागवा है. ये यामाटो कोरियामा में रहती हैं. इसी के साथ सबसे बुजुर्ग पुरुष की उम्र 111 साल है और इनका नाम कियोताका मिजुनो है. ये इटावा शहर के रहने वाले हैं.

जापान की लंबी उम्र का रहस्य 

दरअसल, जापान की लंबी औसत आयु की कई वजह हैं. सबसे पहला कारण आता है दिल की बीमारी और आम कैंसर (स्तन और प्रोस्टेट कैंसर) से होने वाली कम मृत्यु दर. आपको बता दें कि जापानी लोग बुढ़ापे में भी सक्रिय रहते हैं और अमेरिका और यूरोप के बुजुर्गों की तुलना में काफी ज्यादा पैदल चलते हैं. इसी के साथ जापान में सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने का भी काफी चलन है. 

दूसरा सबसे जरूरी कारण है खानपान. जापान के लोग काफी कम मात्रा में लाल मांस खाते हैं. वहां पर ज्यादातर मछली, सब्जियां और बाकी पौष्टिक खाने की चीजों पर ध्यान दिया जाता है. इस वजह से वहां पर मोटापे की दर कम रहती है. इसी के साथ वहां पर नमक का भी काफी कम सेवन किया जाता है. दरअसल नमक हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी हुई बीमारियों का एक मुख्य कारण होता है.

बुजुर्ग होती आबादी 

जापान की आबादी तेजी से बूढ़ी होती जा रही है. इसका कारण है औसत आयु का ज्यादा होना और जन्म दर का कम होना. इस वजह से स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी होती हैं. लेकिन इसी के साथ इस बात का भी सबूत मिलता है कि स्वस्थ जीवन शैली की आदतें हमारे शरीर को किस तरह से प्रभावित करती हैं. संतुलित आहार और शारीरिक गतिविधि कैसे जीवन को बढ़ा देती हैं.

यह भी पढ़ें: यहां लड़के से पहले खंजर से शादी करती है लड़की, बारात में दूल्हे की जगह जाता है 'छुरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget